/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/corona-1-2-2.jpg)
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर आई है। कोविड मरीजों के इलाज के लिए अब एक और दवा को मंजूर दे दी गई है। इस दवा का नाम है (Baricitinib) जो टैबलेट के रूप में मिलेगी। इसे दवा क्षेत्र की बड़ी कंपनी Natco Pharma ने तैयार किया है।
इमरजेंसी इस्तेमाल की मिली मंजूरी
कंपनी का दावा है कि इससे कोविड पॉजिटिव मरीजों के इलाज में काफी मदद मिलेगी। Natco Pharma को Baricitinib tablets के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (SDSCO) की तरफ से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। बतादें कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (SDSCO) ही देश में दवाओं के इस्तेमाल की मंजूरी देता है।
क्या है SDSCO ?
SDSCO एक सरकारी संस्थान है। जो क्लीनिकल ट्रायल, दवा का पैमाना क्या हो, आयात की गई दवाओं की क्वालिटी चेंकिंग का काम करता है। साथ ही इस काम के जो नतीजे आते हैं उसे SDSCO राज्यों के ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन को बताता है। उसी आधार पर राज्यों में भी दवाओं के इस्तेमाल की मंजूरी दी जाती है।
कंपनी ने क्या कहा ?
इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने कहा, Natco Pharma को 1 एमजी, 2 एमजी और 4 एमजी पावर के Baricitinib tablets की मंजूरी मिली है। Baricitinib दवा को रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ कोविड मरीजों को दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने आगे कहा कि देश में महामारी से उपजे हालात को देखते हुए Natco दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए सरकार से लाइसेंस देने की भी मांग करेगी।
कब लॉन्च होगी ये दवा
सरकार जब कंपनी को लाइसेंस दे देगी तो अन्य प्लांट में भी इसका उत्पादन शुरू हो सकेगा। Natco कंपनी Baricitinib tablets इसी हफ्ते लांच करने जा रही है। इसके बाद देश भर में कोविड से परेशान मरीजों को यह दवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। कंपनी की तरफ से यह ऐलान होते ही नैटको के शेयर 3.35 परसेंट ज्यादा चढ़ गए और बीएसई में 926.70 रुपये में बिकवाली होने लगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us