MP News: मप्र के एकमात्र BAP विधायक की कहानी, 2 बार छोड़ी सरकारी नौकरी, उधार लेकर लड़ा चुनाव

रतलाम। मप्र विधानसभा चुनाव में इस बार सपा, बसपा का खाता भी नहीं खुला वहीं नई भारत आदिवासी पार्टी से कमलेश्वर डोडियार जीत दर्ज की है।

MP News: मप्र के एकमात्र BAP विधायक की कहानी, 2 बार छोड़ी सरकारी नौकरी, उधार लेकर लड़ा चुनाव

रतलाम। मप्र विधानसभा चुनाव में इस बार सपा, बसपा का खाता भी नहीं खुला वहीं नई भारत आदिवासी पार्टी से कमलेश्वर डोडियार जीत दर्ज की है। कमलेश्वर ने रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से चुनाव जीता है।

इसके साथ ही प्रदेश की सियासत में नई पार्टी की एंट्री भी हो गई। कमलेश्वर डोडियार ने कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गेहलोत को 4 हजार 618 वोटों से हराया है।

जन्म मजदूर परिवार में हुआ जन्म का कमलेश्वर

कमलेश्वर डोडियार का जन्म एक मजदूर परिवार में हुआ और वह मजदूरी के बीच पले-बढ़े. कमलेश्वर अपने 6 भाई और 3 बहनों में सबसे छोटे हैं। पढ़ाई में रुचि होने के कारण उन्होंने ग्रेजुएशन किया, लेकिन इसके बाद वह कोटा चले गए थे। जहां उन्होंने मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी का काम किया. बचपन से लेकर अब तक उन्होंने गरीबी को नजदीक से देखा और जाना है।

राजनीति के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी

2011 में कमलेश्वर की सरकारी नौकरी लगी थी, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं की। इससे पिता नाराज हो गए और उन्होंने बातचीत बंद कर दी। इस दौरान कमलेश्वर जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन से जुड़े। साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। साल 2013 में कमलेश्वर ने उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री ली।

छात्र जीवन में रही पैसो की तंगी

कमलेश्वर का कहना है कि छात्र जीवन में उन्होंने पैसों की खासी तंगी झेली है। कई बार तो ऐसे हालात बने कि उन्हें मांगकर भी खाना पड़ा। सामाजिक आलोचना की वजह से 2015 में परिवार की नाराजगी दूर हो गई।

2016 में नगर निगम में हुआ था चयन

बता दें कि साल 2016 में कमलेश्वर का चयन भोपाल नगर निगम में राजस्व निरीक्षक पद पर हुआ था। लेकिन उन्होंने नौकरी नहीं की। इससे परिवार वाले नाराज हो गए। फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ कैंपस से एलएलबी कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके कमलेश्वर

इस चुनाव के अलावा कमलेश्वर ने पिछला विधानसभा चुनाव और 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सैलाना में जयस की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने कमलेश्वर डोडियार को प्रत्याशी घोषित किया।

विधायक पर दर्ज है दुष्कर्म का केस

कमलेश्वर पर दुष्कर्म का केस दर्ज है। इस बारे में उनका कहना है कि एक लड़की से साल 2022 में उनकी शादी तय हुई था। लड़की का परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था। कांग्रेस विधायक के कहने पर ही उन पर मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही परिवार वालों ने शादी भी कैंसिल कर दी थी।

चुनाव लड़ने 12 लाख लिए उधार

कमलेश्वर का आय खेती से ही होती है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उन्हें खेती से सालाना 4 रुपए प्राप्त होते हैं। साथ ही उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने के लिए करीब 12 लाख रुपए कर्ज भी लिया है। कर्ज चुकाने के लिए लोगों से मदद मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Sonia Gandhi Birthday: आज 77 साल की हुई कांग्रेस की सीनियर लीडर, PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

CG news: सुकमा में 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस क्षेत्र में लंबे सयम से थे सक्रिय

Infinix Smart 8 HD Launch: ड्यूल कैमरा सेटअप वाला शानदार स्मार्टफ़ोन हुआ लॉन्च, 6000 से भी कम है कीमत

Kuno Van Festival: कूनो नेशनल पार्क में होगा वन उत्सव, तानसेन संगीत समारोह से चीता सफारी तक, जानिए और क्या होगा खास

Brahmastra 2: अब एक्टर रणवीर सिंह की हुई फिल्म में एंट्री, निभाएंगें ये अहम किरदार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article