प्रयागराज में बंसल न्यूज UP महाकुंभ डिजिटल का आगाज: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने की लॉन्चिंग

Bansal News UP Digital Launching: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल बसंल न्यूज लगातार अपना विस्तार कर रहा है। प्रयागराज में बंसल न्यूज के यूपी महाकुंभ डिजिटल की लॉन्चिंग हुई।

Bansal News UP Digital launching Ravindra Puri Maharaj Mahakumbh 2025

Bansal News UP Digital Launching: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल बसंल न्यूज लगातार अपना विस्तार कर रहा है। अब बंसल न्यूज ने महाकुंभ 2025 की कवरेज के लिए यूपी महाकुंभ डिजिटल की शुरुआत की है। यूपी महाकुंभ डिजिटल की लॉन्चिंग अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने प्रयागराज से की। अब आपको बंसल न्यूज के यूपी महाकुंभ डिजिटल पर महाकुंभ 2025 की सभी बड़ी और एक्सक्लूसिव खबरें मिलेंगी।

रविंद्र पुरी महाराज ने क्या कहा

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि बंसल न्यूज एमपी ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में देखा जाता है। आपने जो यूपी महाकुंभ डिजिटल लॉन्च किया है। संत समाज की ओर से आपको बहुत-बहुत आशीर्वाद और साधुवाद। मैं सभी से अपील करता हूं कि आप इसे देखिए, लाइक कीजिए और शेयर कीजिए।

मीडिया की सकारात्मक भूमिका

रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि हम बंसल न्यूज को कई सालों से देख रहे हैं। हमने कभी भी आपका एक पक्ष नहीं देखा। आप हमेशा दोनों पक्षों की बात रखते हैं। आपने कभी डिबेट में लड़ाने वाला काम नहीं किया। बंसल न्यूज को हर कोई बहुत पसंद करता है। सभी संत मुझे कहते हैं कि बंसल न्यूज चैनल बहुत ही सभ्य-सुंदर है। ये दोनों पक्षों की बात सुनकर समाचार बनाते हैं। आपके चैनल जैसे सबके चैनल हो जाएं तो बहुत अच्छी बात होगी। आपको बहुत-बहुत आशीर्वाद और साधुवाद।

महाकुंभ 2025 का स्पेशल कवरेज

mahakumbh

महाकुंभ 2025 पेज देखने के लिए क्लिक करें - Mahakumbh 2025

बंसल न्यूज का यूपी डिजिटल महाकुंभ आपको हर बड़ी खबर से रूबरू कराएगा। बंसल न्यूज चैनल के हेड शरद द्विवेदी ने बताया कि बंसल न्यूज महाकुंभ 2025 का स्पेशल कवरेज करेगा। महाकुंभ डिजिटल की शुरुआत हुई है। यूपी डिजिटल महाकुंभ की लॉन्चिंग के दौरान बंसल न्यूज चैनल के हेड शरद द्विवेदी, यूपी स्टेट हेड दिलीप सिंह के साथ एडिटोरियल टीम के सदस्य सुनील बच्चन, अरविंद सिंह और आशीष मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: नेपाल नहीं देखा तो क्या देखा: आईआरसीटीसी आपके लिए लाया नेपाल का किफायती टूर, रहने-खाने से लेकर स्टे की मिलेगी सुविधा

यूपी स्टेट हेड दिलीप सिंह ने क्या कहा

यूपी स्टेट हेड दिलीप सिंह ने कहा कि बंसल न्यूज के लिए महत्वपूर्ण दिन है। पवित्र नगरी प्रयागराज में हम हैं। संत के हाथों हमारे डिजिटल की शुरुआत हुई है। हम दर्शकों से उम्मीद करते हैं कि जो प्यार और स्नेह हमें मिल रहा है वो आगे भी मिलता रहे। हम भी खबरों की पवित्रता लगातार बनाए रखेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पन्ना में किसान को मिला बेशकीमती हीरा: 17 कैरेट 11 सेन्ट वजन, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

अरुण गिरी महाराज ने क्या कहा

पर्यावरण बाबा अरुण गिरी महाराज ने बंसल न्यूज को बहुत साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि पवित्र न्यूज दिखाने के लिए बंसल न्यूज बधाई का पात्र है। आज जो पेज लॉन्च हुआ है उसे लाइक करिए, पसंद करिए और उसके साथ जुड़े रहिए। एनवायरमेंट पर भी ध्यान दिया जाए। यज्ञ ही जीवन है, जीवन ही यज्ञ है। सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम। सभी लोग 2-2 वृक्ष लगाने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article