Bank Holiday: बैंकों में 10 दिन नहीं होगा कामकाज, दो दिनों की छुट्टी से होगी महीने की शुरुआत

Bank Holiday। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2021-22 की शुरू हो रहा है। नए वित्त वर्ष के पहले महीने में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपको 3 अप्रैल 2021 तक का इंतजार करना होगा। अप्रैल में बैंक कुल 10 दिन बंद रहेंगे। महीने के पहले दिन बैंकों के सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग के चलते काम काज नहीं होगा। वहीं 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच सिर्फ 2 ही दिन बैंक के काम होंगे, बाकी दिनों छुट्टीयां रहेंगी। दरअसल, 27 से 29 मार्च तक लगातार चौथे शनिवार और होली त्योहार को लेकर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 मार्च को बैंक खुलेंगे लेकिन पटना में बैंक शाखाएं लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगी। फिर 31 मार्च को बैंक का वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होता है।
अप्रैल में बैंक हॉलिडे लिस्ट
तारीख | बंद रहने का कारण |
1 | सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग के चलते बैंक बंद रहेंगे |
2 | गुड फ्राइडे |
4 | रविवार |
10 | शनिवार |
11 | रविवार |
13 | गुड़ी पड़वा और तेलुगू न्यू ईयर |
18 | रविवार |
21 | राम नवमी और गरिया पूजा |
24 | शनिवार |
25 | रविवार |