Bank strike: आज ही निपटा लें बैंक के सारे काम, कल बंद रहेंगी बैंकों की 21000 शाखाएं

Bank strike: अगर आपको बैंक का कोई काम है तो उसे आज ही निपटा लें, कल पर ना टालें। क्योंकि 26 नवंबर, गुरुवार को बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। खबरों के मुताबिक बैंक की 21000 से ज्यादा शाखाएं बंद रहेंगी। हड़ताल का ऐलान ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) ने इस बात का ऐलान किया है।
दरअसल, बैंक कर्मचारी हाल ही में लाए गए श्रम कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसलिए गुरुवार के दिन बैंक संबंधित कोई काम नहीं होगा और शुक्रवार को बैंक खुलेंगे उसके बाद शनिवार और रविवार को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बैंकों के अलावा 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन शामिल हो रही हैं। ये सभी लेबर लॉ का विरोध कर रहे हैं। हालांकि भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल का हिस्सा नहीं है।
हड़ताल में ये रहेंगे शामिल
26 नवंबर की हड़ताल में भाग लेने वाले यूनियनों में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUCUC), यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), हिंद मजदूर सभा (HMS), सेल्फ-एम्प्लॉयड वुमेन्स एसोसिएशन (SEWA), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC) शामिल हैं।
0 Comments