बनारस रेल इंजन कारखाना ने इलेक्ट्रिक लोको बोगियों का निर्माण कर नया कीर्तिमान रचा, 2022 का तोड़ा रिकॉर्ड

Uttar Pradesh (UP) Varanasi Banaras Rail Engine Factory (BLW) Electric Locomotives Production Record ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जनवरी 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा 124 इलेक्ट्रिक लोको बोगियों का निर्माण किया है।

Varanasi Loco Bogie

Banaras Rail Engine Factory: बनारस रेल इंजन कारखाना की ट्रक मशीन शॉप ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जनवरी 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा 124 इलेक्ट्रिक लोको बोगियों का निर्माण किया है। यह न केवल बरेका की उत्पादन क्षमता को दर्शाता है, बल्कि इसकी उच्च गुणवत्ता और तकनीकी उत्कृष्टता को भी प्रमाणित करता है। 

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Varanasi Loco Bogie

इससे पूर्व, नवंबर 2022 में सबसे ज्यादा 104 लोको बोगियों का निर्माण किया गया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने ट्रक मशीन शॉप पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही इस बोगी को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के सदस्य और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत मिशन में गति देने में मदद 

Varanasi Loco Bogie

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस शानदार उपलब्धि के लिए टीएमएस शॉप की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा- बरेका लोको उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

2022 का तोड़ा रिकॉर्ड

साल 2022 में 104 लोको बोगियों का निर्माण हुआ था। वहीं जनवरी 2025 में 124 लोको बोगियों का निर्माण कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। यह नया कीर्तिमान बरेका के समर्पित अधिकारियों, कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से संभव हुआ है।

ये भी पढ़ें- Mamta Kulkarni:ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, किन्नर अखाड़ा परिषद की कार्रवाई, लक्ष्मी त्रिपाठी भी निष्कासित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article