बलरामपुर डकैती: बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर ज्वेलर्स से लूटे थे 5 करोड़ के गहने, पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

Balrampur Robbery Case: बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर ज्वेलर्स से लूटे थे 5 करोड़ के गहने, पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

Balrampur-Robbery-Case

Balrampur Robbery Case: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 5 करोड़ रुपये के गहनों और 7 लाख रुपये की नकदी लूट के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह लूट झारखंड के 'बुकिंग सोनी' गिरोह द्वारा की गई थी, जिन्होंने कुछ गहनों को एक ज्वेलर को बेच दिया और बाकी को पिघला दिया। पुलिस ने लूट के गहने बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इस जिले के बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी: राज्य सरकार ने नई नियुक्ति को लेकर किया आदेश जारी

5 किलो सोना और नकदी लेकर हो गए थे फरार 

यह घटना 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1:50 बजे हुई थी, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

राजेश ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हुई थी सोने और नगदी की लूट।

करीब 15 मिनट बाद, वे 5 किलो सोना और नकदी लेकर बाइक से झारखंड की ओर फरार हो गए। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला भी किया, जिससे वे घायल हो गए थे। अगले दिन, लूट में इस्तेमाल की गई एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में बरामद हुए।

मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड और उसका मामा गिरफ्तार

[caption id="" align="alignnone" width="560"]पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड भी शामिल है। लूट के गहने उसी के घर में छिपाकर रखे गए थे। मुख्य आरोपी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार[/caption]

पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए दो मुख्य आरोपियों की पहचान की, जिनमें मोनू सोनी उर्फ बुकिंग और राहुल कुमार मेहता शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 8 टीमें भेजकर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनके साथ-साथ सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि और उसके मामा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अंजलि के घर से 3.354 किलो सोना और 7.280 किलो चांदी बरामद की है। अन्य आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल और दो बैंक खातों में जमा 5.80 लाख रुपये को भी सीज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के गहने, रुपए और हथियार बरामद किए हैं।

वारदात के बाद दिल्ली में छिपे हुए थे आरोपी

मुख्य आरोपी मोनू सोनी, उसके भाई सोनू सोनी और मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया। ये सभी वारदात के बाद दिल्ली में छिपे हुए थे। लूट के सोने को सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि के पास मोहाली में छिपाया गया था।

[caption id="" align="alignnone" width="575"]। लूट के बाद बाइक से भाग निकले थे आरोपी[/caption]

रांची पुलिस ने भी इन आरोपियों पर घोषित किया था इनाम 

गिरोह ने पहले राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी और फिर लूट के बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर अन्य आरोपियों के साथ लूट का बंटवारा किया। मोनू और सोनू ने अपने मामा के सहयोग से सोने को चैनपुर में पिघला दिया और फिर दिल्ली भाग गए। इन आरोपियों पर पहले भी विभिन्न लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं, और रांची पुलिस ने भी उन पर इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी: सरकार ने जारी किया आदेश, सभी स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालय रहेंगे बंद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article