Advertisment

बलिया के जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने सत्‍ताधारी भाजपा पर आरोप लगाते हुए पद से दिया इस्‍तीफा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बलिया (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) बलिया के जिला पंचायत अध्‍यक्ष सुधीर पासवान ने अपना कार्यकाल खत्‍म होने के 24 घंटे पहले अपने पद से त्‍याग पत्र दे दिया है।

Advertisment

जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने अपने त्‍याग पत्र में फर्जी भुगतान की शिकायत पर मुख्‍य विकास अधिकारी (सीडीओ) की ओर से की गई छापेमारी का हवाला दिया है।

पासवान ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में अपने इस्तीफ़े का एलान किया और उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली नेताओं व जिले के मंत्रियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है ।

उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी की सरकार के समय इस पद पर निर्वाचित हुआ लेकिन सूबे में जब से भाजपा की सरकार बनी, दलित होने के नाते जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में मुझे हर वक्त प्रताड़ित किया गया।''

Advertisment

जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी को संबोधित त्याग पत्र में पासवान ने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार के एक मंत्री के दबाव में आकर सीडीओ द्वारा बार-बार अनावश्यक दबाव बनाकर विकास कार्यों को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व भी एक तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए सत्ता के दबाव में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इस परिस्थिति में मानसिक पीड़ा के कारण स्वयं को असहज महसूस करते हुए स्वयं को पद की गरिमा के अनुरुप कार्य करने में असमर्थ महसूस करते हुए इस्तीफा दे रहा हूं।''

भाषा सं आनन्‍द मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें