MP Politics: बजरंग सेना ने थामा कांग्रेस का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में 6 महीने से कम समय बचा है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश की भाजपा सरकार को बड़ा झटका लगा है...

MP Politics: बजरंग सेना ने थामा कांग्रेस का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

MP Politics: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में 6 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश की भाजपा सरकार को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को बजरंग सेना कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें... MP NEWS: कूनो नेशनल पार्क में ही रहेंगे चीते, केंद्रीय वन मंत्री का बड़ा बयान

सच्चाई का समर्थन

बजरंग सेना के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले को कमलनाथ ने सच्चाई का समर्थन करार दिया है। उन्होंने कहा, "बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन किया है। उन्होंने सच्चाई का समर्थन किया है। वे भी महसूस कर सकते हैं कि मध्य प्रदेश को कहाँ घसीटा जा रहा है - चाहे वह भ्रष्टाचार हो, बेरोजगारी हो या कोई अन्य क्षेत्र हो। मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनका स्वागत करता हूं जो सच्चाई का साथ दे रहे हैं।"

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधान सभा के सभी 230 सदस्यों का चुनाव करने के लिए नवंबर 2023 में या उससे पहले राज्य विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव से पहले इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है।

बता दें कि मार्च 2020 में, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। जिस वजह से प्रदेश की कमलनाथ सरकार ढह गई और राज्य में एक बार फिर शिवराज सरकार बनी। बता दें कि मध्य प्रदेश में, कांग्रेस राज्य सरकार में अपनी सत्ता फिर से हासिल करना चाहती है। ऐसे में तैयारियां भी जोरो-शोरों पर है।

यह भी पढ़ें...  Indian Railways Interesting Fact: आखिर कैसे चलती है बिना खिड़की-दरवाजे की ट्रेन, किस काम में आती है इस्तेमाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विश्वास जताया है कि पार्टी मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में 150 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article