Bairagarh News: दो परिवारों में हुआ विवाद तो आदमी ने बच्चे पर तानी नकली पिस्टल, मां की बिगड़ी तबीयत, मौत

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके Bairagarh News मेें दो परिवारों के बीच मामूली विवाद हो गया।

Bairagarh News: दो परिवारों में हुआ विवाद तो आदमी ने बच्चे पर तानी नकली पिस्टल, मां की बिगड़ी तबीयत, मौत

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके Bairagarh News मेें दो परिवारों के बीच मामूली विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों परिवारों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई। धक्का-मुक्की के बाद एक व्यक्ति ने डराने के लिए बच्चे पर तानी नकली पिस्टल तान दी। बच्चे पर आदमी के द्वारा नकली पिस्टल तानते देख मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये है मामला
बैरागढ़ पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मोहित नैनवानी (14) जाट एरिया बैरागढ़ में रहता है और आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता अशोक नैनवानी की किराना दुकान है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह लक्ष्मण नगर में रहने वाले अपने चाचा पुरुषोत्तम के घर से लौटा तो उसके घर के सामने एक कार खड़ी मिली। यह कार पड़ोस में रहने वाले वीरूमल के दामाद मनीष की थी। मनीष एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहता है। वह पत्नी सोनल के साथ ससुराल आया था। कार हटाने की बात को लेकर मोहित का मनीष से विवाद हो गया तो दोनों के परिवार वाले भी घर के बाहर निकल आए।

अचानक तबीयत बिगड़ गई
इस झूमाझटकी होने पर मोहित की मां दीपी नैनवानी (50) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनो ने दीपी को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर देर रात मोहित ने थाने पहुंचकर मनीष, उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article