Bageshwar Dham पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भगदड़, बढ़ाई गई सुरक्षा

Bageshwar Dham पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भगदड़, बढ़ाई गई सुरक्षा

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चल रही बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भगदड़ मचने से 1 बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं 3 से अधित श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी है। बता दें कि बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ अर्जित करने के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों उनकी कथा भिंज जिले के दंदरौआ धाम में चल रही है। यहां कथा के दौरान मंगलवार को भगदड़ मच जाने से भीड़ के बीच फंस जाने से एक बुजर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक यह वृद्ध महिला कृष्णा बंसल मुरैना जिले की ही रहने वाली है। वह अपने परिवार के लोगों के साथ यहां पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक भीड़ के बीच दम घुटने से महिला की मौत हुई है। वहीं अब प्रशासन के कथा स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को बढ़ा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक अब स्थिति सामान्य है। जानकारी के मुताबिक यहां कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article