Badrinath Highway: 17 घंटे बाद खुला बद्रीनाथ हाईवे, फंसे थे सैंकड़ों श्रद्धालुओं

Badrinath Highway: 17 घंटे बाद खुला बद्रीनाथ हाईवे, फंसे थे सैंकड़ों श्रद्धालुओं

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 17 घंटे से अधिक समय बाद यातायात के लिए फिर खोल दिया गया।

सैंकड़ों श्रद्धालुओं थे फंसे

राजमार्ग के अवरुद्ध होने के कारण रास्ते में फंसे सैंकड़ों श्रद्धालुओं को बृहस्पतिवार की रात अपने वाहनों में ही गुजारनी पड़ी। चमोली के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी ने बताया कि राजमार्ग बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अवरुद्ध हो गया था और शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास इस पर यातायात बहाल कर दिया गया।

भोजन मुहैया कराया गया

नेगी के मुताबिक, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब से लौट रहे वाहनों को सबसे पहले निकाला गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने राजमार्ग पर फंसे लोगों के लिए बिरही, चमोली और पीपलकोटी में ठहरने की व्यवस्था की थी तथा उन्हें भोजन मुहैया कराया।

बदरीनाथ राजमार्ग पर छिनका के पास बृहस्पतिवार सुबह 9.50 बजे के आसपास भूस्खलन हुआ था, जिससे राजमार्ग का 100 मीटर हिस्सा प्रभावित हुआ था।

इंदौर के भी फंसे थे श्रद्धालुओं

इंदौर के महू से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर गए करीब 30 श्रद्धालु लैंड स्लाइड के चलते फंस गए थे। ये सभी केदारनाथ के दर्शन के बाद बद्रीनाथ की ओर बढ़ रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे लैंड स्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। दिनभर के रेस्क्यू के बाद भी रास्ता क्लियर नहीं हो पाया है।

महू के इन यात्रियों के साथ ही अन्य राज्यों के यात्री परेशान हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की टीम रास्ते को साफ करने में जुटी है। अफसरों का कहना है कि रास्ता क्लियर कर रहे हैं।

https://twitter.com/Centinela_35/status/1674466718897373184?s=20

ये भी पढ़ें :

Chandramukhi 2 Release Date: इस दिन आ रही है चंद्रमुखी, एक्ट्रे्स कंगना ने लेटेस्ट पोस्ट की शेयर

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 1: पहले दिन सत्यप्रेम की कथा’ ने गाड़े झंडे, मूवी ने इतनी की कमाई

MP Weather Forcast: MP में भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर जारी

Delhi News: ‘समर कैंप’ में हिस्सा ले रहे झुग्गी बस्ती के बच्चों से मिलेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें विस्तार से

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article