Advertisment

किसानों की आय बढ़ाएगी ये गाय: 5 हजार रूपए किलो बिकता है इस गाय का घी, खासियत जानकार आप भी रह जाएंगे दंग

Badri Cow Milk Benefits: इस गाय का दूध सामान्य गाय की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है। यही कारण है कि इसके दूध से बना घी बाजार में 5,500 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। हम बात कर रहे हैं बद्री गाय की, जिसे छोटे किसानों का मसीहा भी कहा जाता है।

author-image
Manya Jain
Badri Cow Milk Benefits

Badri Cow Milk Benefits

Badri Cow Milk Benefits: भारत में गौ पालन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खेती की लागत कम करने से लेकर दूध बेचकर अतिरिक्त आय करने तक, गाय हर पहलू में उपयोगी साबित हो रही हैं।

Advertisment

भारतीय गाय का दूध और घी विशेष रूप से स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। गाय की हर देशी नस्ल अपनी विशेषताओं के लिए जानी जाती है, लेकिन आज हम उस खास गाय के बारे में बात करेंगे जिसे "पहाड़ों की कामधेनु" कहा जाता है।

इस गाय का दूध सामान्य गाय की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है। यही कारण है कि इसके दूध से बना घी बाजार में 5,500 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। हम बात कर रहे हैं बद्री गाय की, जिसे छोटे किसानों का मसीहा भी कहा जाता है।

5 हजार रूपए किलो है घी 

उत्तराखंड की देशी नस्ल बद्री गाय अपने पोषक तत्व से भरे दूध के लिए जानी जाती है। यह गाय आमतौर पर केवल 3 से 4 लीटर दूध देती है, जो अन्य गायों की तुलना में कम है।

Advertisment

लेकिन इसके दूध से बना घी बाजार में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंची कीमत पर बिकता है, जो नियमित गाय के घी से लगभग 5 गुना अधिक है।

publive-image

कम दूध उत्पादन के कारण लोग बद्री गायों को पालने से कतराने लगे हैं। डेयरी के व्यावसायीकरण के कारण यह नस्ल विलुप्त होने के कगार पर है।

हालाँकि, कुछ डेयरी फार्मों ने बद्री गाय के दूध की गुणवत्ता को पहचान लिया है और इसे संरक्षित करने तथा बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisment

दुनिया में सबसे अच्छा दूध 

दुनिया के सबसे स्वास्थ्यवर्धक और गुणकारी दूधों में उत्तराखंड की बद्री गाय का दूध सबसे आगे है। 2017 में यूकॉस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) और आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक शोध में यह साबित हुआ कि बद्री गाय का दूध न केवल अत्यंत पोषक है, बल्कि यह कई बीमारियों को रोकने में भी सहायक है।

शोध में पाया गया कि इस दूध में 90% ए-2 जीनोटाइप बीटा केसीन मौजूद है, जो डायबिटीज और हृदय रोगों जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

बद्री गाय की कीमत/Badri Cow Price लगभग 15 से 40 हजार रुपये तक है।

बद्री गाय की पहचान ऐसे करें 

यह गाय समुद्र तल से 1200 से 2200 मीटर की ऊंचाई पर आसानी से रह सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में रहने के लिए पूरी तरह अनुकूल होती है।

बद्री गाय का रंग काला, भूरा, ग्रे या कभी-कभी सफेद होता है।

इसके सींघ घुमावदार होते हैं।

शरीर छोटा, माथा सीधा, बीच में कूबड़ और थन छोटे होते हैं, जो शरीर से चिपके रहते हैं।

Advertisment

बैल की ऊंचाई 110.5 सेमी और गाय की ऊंचाई 108 सेमी होती है।

बैल का औसत वजन 257 किलो और गाय का वजन 231 किलो तक होता है।

एक ब्यान्त में यह गाय लगभग 632 लीटर दूध देती है।

इसके दूध में 4% फैट पाया जाता है।

CM मोहन घर लाए 2 फीट हाइट वाली पुंगनूर गाय का जोड़ा: 50 हजार रुपए प्रति Kg मिलता है इसके दूध का घी, जानें इसकी विशेषता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुंगनूर गाय की तस्वीरें पोस्ट की. सीएम हाउस की इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री गाय का दुलार करते हुए नजर आ रहे हैं.

publive-image

सीएम मोहन ने इस गाय को आंध्र प्रदेश से मंगाया है. बता दें भारत में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी इस गाय (Punganur Cow Breed) की प्रजाति आंध्र प्रदेश में पाई जाति हैं.

2 से 4 फिट हाइट वाली इस गाय के दूध का घी 50 हजार रुपए किलो तक बिकता है.

उत्तराखंड बद्री गाय NAINITAL LATEST NEWS UTTARAKHAND BADRI COW UTTARAKHAND KAMDHENU COW BADRI COW IN UTTARAKHAND
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें