Raghogarh News : दिग्विजय के गढ़ में सेंधमारी, सुरक्षित स्थान भेजे गए पार्षद!

दिग्विजय के गढ़ में बीजेपी की सेंधमारी, सुरक्षित स्थान भेजे गए पार्षद! Badabandi of councilors in Digvijay singh radhoghar Congress send councilors to a safe place vkj

Raghogarh News : दिग्विजय के गढ़ में सेंधमारी, सुरक्षित स्थान भेजे गए पार्षद!

MP Congress : मध्य प्रदेश की 19 नगरीय निकायों के परिणाम सामने आ चुके है, अब बारी है निकायों में अध्यक्ष बनाए जाने की। 19 नगरिय निकायों के चुनाव में सबसे चर्चित चुनाव राघोगढ़ का रहा, जोकि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का गढ़ है। हालांकि यहां से कांग्रेस ने सबसे ज्यादा पार्षद जीते है, लेकिन अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्षदों की खरीद फरोख्त का डर सताने लगा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष के चयन से पहले ही पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस ने अपने पार्षदों को खरीद-फरोख्त से बचने के लिए सभी को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया हैं। हालांकि इस बात से कांग्रेस नेता इनकार कर रहे है, लेकिन सूत्रों की माने तो पार्षदों की बाड़ेबंदी की गई है। सूत्रों का कहना है कि अधिकांश पार्षद विभिन्न कारणों के चलते बाहर होने की बात कह रहे है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्षदों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

आपको बता दें कि 19 निकायों के चुनाव में बीजेपी ने 11 निकायेां और कांग्रेस ने 8 निकायों में जीती दर्ज की है। जिनमें 4 नगर पालिका, 7 नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा रहा। तो वही कांग्रेस का 2 नगर पालिका, 6 नगर परिषद पर कब्जा रहा। गुना जिले की राघोगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस का दबदवा रहा। कांग्रेस ने 24 में से 16 वार्डों में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article