Advertisment

पानी टैंक से बच्चे का कंकाल मिला

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ठाणे, 10 जनवरी (भाषा) पिछले साल नवंबर में ठाणे जिले के भिवंडी से लापता हुए सात साल के एक बच्चे का कंकाल एक इमारत के पानी टैंक से मिला है। यह स्थान बच्चे के घर के पास ही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे तभी उनका गेंद टैंक में गिर गया, जब वह गेंद निकालने के लिए वहां पहुंचे तो उन्होंने वहां शव के अवशेष देखे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है। अपहरण मामले में हमने हत्या का आरोप भी जोड़ दिया है। बच्चा 25 नवंबर को लापता हुआ था।’’

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें