सावन के पहले हुआ 25 अंगुलियों के साथ बच्‍चे का जन्‍म: परिवार वालों ने बताया देवी का आशीर्वाद, इस राज्‍य से आया मामला

Baby Born with 25 Fingers: भारत से कई बार अजीबो-गरीब घटना सामने आती रहती हैं। ये घटनाएं आपको हैरान कर देती हैं।

सावन के पहले हुआ 25 अंगुलियों के साथ बच्‍चे का जन्‍म: परिवार वालों ने बताया देवी का आशीर्वाद, इस राज्‍य से आया मामला

Baby Born with 25 Fingers: भारत से कई बार अजीबो-गरीब घटना सामने आती रहती हैं। ये घटनाएं आपको हैरान कर देती हैं।

साल के सबसे पवित्र महीने सावन की कल से शुरुआत होने वाली है। उसके पहले एक घटना ने सबको आश्‍चर्य में डाल दिया है।

एक महिला ने ऐसे बच्‍चे को जन्‍म दिया है जो 25 अंगुलियों के साथ धरती पर आया है। इसके साथ ही इस बच्‍चे के बाद परिवार वाले चौंके नहीं हैं बल्कि वो इस घटना हो खुद पर देवी का आशीर्वाद बता रहे हैं।

आइए हम आपको इस पूरी घटना की डिटेल में जानकारी देते है।

कहां से आई ये घटना सामने

भारत के एक राज्‍य कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्‍चे का जन्‍म कुल 25 अंगुलिया के साथ हुआ हैं।

publive-image

हॉस्पिटल में इस बच्चे के जन्म के बाद इसे देखने के लोगों की भीड़ लग गई है। जिन भी लोगों को ये घटना पता चल रही है वो इसे जानकर हैरान हो रहे हैं, लेकिन इस बच्चे के जन्म के बाद परिजनों और परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है।

परिजनों के कहा है कि इस बच्चे को देवी का आशीर्वाद प्राप्‍त है और इसका जन्‍म देवी के आशीर्वाद के साथ हुआ है।

25 अंगुलियां की क्‍या है कहानी

कर्नाटक राज्‍य के बागलकोट जिले में बनहट्टी तालुका के सनशाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बच्चे का जन्म हुआ है।

बच्चे के दोनों हाथ और दोनों पैरों में की अंगुलियों 25 गिनी गई हैं। सामान्‍य तौर पर आम व्‍यक्तियों के शरीर में 20 अंगुलियां ही होती हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1815011945927397751

ऐसे में इस नवजात बच्चे के शरीर में 25 अंगुलियां होने की वजह से यह चर्चा का विषय बन गया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बच्चे के दोनों पैरों में 12 अंगलियां और दोनों हाथों में 13 अंगुलियां हैं।

बच्चे के दाहिने हाथ में 6 और बाएं हाथ में 7 अंगुलियां है। वहीं दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। इस बात को जानकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

डॉक्‍टर्स ने दी जानकारी

इस मामले में डॉक्टर्स की मानें तो ये एक दुर्लभ मामला है और ऐसा क्रोमोसोम में बदलवाव के चलते होता है।

डॉक्टरों ने कहा कि अच्छी बात ये है कि इस अनूठे प्रसव के बाद शिशु और उसकी 35 वर्षीय मां पूरी तरह से ठीक है। बच्‍चे की जांच की है वो अभी नार्मल है।

देवी का भक्त है बच्‍चे का पूरा परिवार

बच्‍चे के परिवार के सभी लोग इसे अपनी देवी का अपने ऊपर आशीर्वाद बता रहे हैं। बच्चे के पिता की मानें तो परिवार के सभी सदस्‍य गांव की एक देवी भुवनेश्वरी देवी के भक्त हैं।

पूरा परिवार इनकी पूजा करता है। ऐसे में परिवार का कहना है कि देवी के आशीर्वाद से ही उनके घर में ऐसा दुर्लभ बच्‍चा पैदा हुआ है।

यह भी पढ़ें- अब पानी से चलेगा स्‍कूटर: 1 लीटर पानी में मिलेगा 150km तक का माइलेज, नहीं होगी लाइसेंस की जरूरत, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article