BABA YOGENDRA: RSS के वरिष्ठ प्रचारक का निधन,बीजेपी भारी मन में

BHOPAL: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री बाबा योगेंद्र (99) का निधन हो गया।संघ से जुड़ी संस्कार भारती के संस्थापक रहे और वर्तमान में संरक्षक थे। बाबा के निधन से राष्ट्रीय कैडर बीजेपी समेत एमपी बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई। बाबा योगेंद्र का भोपाल स्थित संघ कार्यालय समिधा में समय-समय में आते रहते थे।इनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. नरोत्तम मिश्र, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
बाबा योगेंद्र का संक्षिप्त परिचय
बाबा योगेंद्र का जन्म 7 जनवरी 1924 को उत्तर प्रदेश के बस्ती में हुआ था। जन्म के समय ही मां का दुखद निधन हो जाने के कारण उनका लालन-पालन उनकी पड़ोसी महिला ने की थी। वे 1945 में संघ का प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण पास कर प्रचारक बन गए। वे संघ के शिक्षा वर्ग में आ गए और सबसे पहले चित्रकला प्रदर्शनी लगाई। इसके बाद उन्होंने संस्कार भारती की स्थापना की, वे इसके संरक्षक भी रहे। मध्यप्रदेश में संस्कार भारती और उससे जुड़ी कई संस्थाएं काम कर रही हैं।
क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
बाबा योगेंद्र के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि योगेंद्रजी के महाप्रयाण का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने की प्रार्थना
संस्कार भारती के संस्थापक, @RSSorg के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। pic.twitter.com/qlVQwQhhwJ
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 10, 2022
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कठिन घड़ी है
संस्कार भारती के संस्थापक, पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। उनका अवसान कला जगत के लिए बड़ी क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
ऊँ शांति! pic.twitter.com/jbuTDXLYkb
— VD Sharma (@vdsharmabjp) June 10, 2022
विश्वास सारंग ने ट्वीट कर जताया शोक
संस्कार भारती के संस्थापक, @RSSorg के वरिष्ठ प्रचारक, पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करें।
।। ॐ शांति ।। pic.twitter.com/POIJZ7ifh3— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) June 10, 2022
0 Comments