कोरोना इफेक्ट: अब नगर निगम के पार्कों में रोपे जाएंगे तुलसी और अश्वगंधा

कोरोना इफेक्ट: अब नगर निगम के पार्कों में रोपे जाएंगे तुलसी और अश्वगंधा

ग्वालियर: कोरोना महामारी (corona virus) के बाद अब लोग आयुर्वेद की ओर लौटने लगे हैं। इसी के मद्देनजर अब नगर निगम पार्कों में भी आयुर्वेदिक पौधे रोपे जाएंगे। जो पर्यावरण की स्वच्छता के साथ लोगों के काम भी आएंगे।

आयुर्वेदिक पौधों की बड़ी मांग

कोरोना महामारी के बाद से ही आयुर्वेदिक पौधों की मांग बढ़ गई है। लोग कोरोना से लड़ने के लिए और अपने शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी, अश्वगंधा, हनुमान तुलसी की मांग कर रहे हैं। जिसे देखते हुए अब नगर निगम ने भी आयुर्वेदिक पौधों की संख्या को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है।

रोपे जाएगें ये पौधे

अब नगर निगम के हर पार्क में विदेशी पौधों की जगह आयुर्वेदिक पौधों को रोपा जाएगा। इसके तहत नगर निगम के पार्कों में अब तुलसी, रामा, श्यामा, वृंद्वा, हनुमान तुलसी सहित आंवला, अश्वगंधा, सतावरी, गिलोय, पत्थरचट्टा आदि पौधे लगाए जाएंगे।

आसानी से मिलेंगे आयुर्वेदिक पौधे

कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश लोगों ने इस नर्सरी से पौधे खरीद कर उनका उपयोग किया था। इसके तहत वन विभाग की तपोवन नर्सरी में एक सेक्टर आयुर्वेदिक पौधों का बनाया गया है। इसमें करीब 100 प्रजाति के आयुर्वेदिक पौधे लगे हुए हैं। यह पौधे पर्यावरण के साथ अरोग्य भी प्रदान करते हैं। साथ ही पार्कों को खोलने के लिए निगमायुक्त से बात की जाएगी। आपकों बता दें, शहर में करीब एक सैकड़ा पार्क नगर निगम के अधीन आते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article