Ayodhya Diwali 2023: अयोध्या में 7वें दीपोत्सव में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने लाख दीपों से रोशन हुई अयोध्या

Ayodhya Diwali 2023: एक बार फिर दीपोत्सव पर राम की नगरी अयोध्या एक नया रिकॉर्ड बनाया। आज 22 लाख दीपकों से अयोध्या रौशन हुई।

Ayodhya Diwali 2023: अयोध्या में 7वें दीपोत्सव में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने लाख दीपों से रोशन हुई अयोध्या

Ayodhya Diwali 2023: एक बार फिर दीपोत्सव पर राम की नगरी अयोध्या एक नया रिकॉर्ड बनाया। आज 22 लाख दीपकों से अयोध्या रौशन हुई।

पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया था। आज इस दौरान लेजर शो की भी तैयारी की गयी। वहीं आपको बता दें कि राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के जरिये भगवान राम के जीवनी की झांकी पेश की।

वहीं देशी और विदेशी कलाकारों ने रामलीला भी प्रस्तुत की। राम के जीवन आदर्शों को तुलसीकृत रामचरितमानस के 7 कांड के ज़रिए झांकी के माध्यम से पेश किया गया।

बीते 6 सालों से बन रहा रिकार्ड

अयोध्या की नगरी तो वैसे भी यादगार रहती है, लेकिन इस बार की बात की कुछ और रही। अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम की भव्यता अब पूरी दुनिया में महशूर है। आपको बता दें बीते 6 साल पहले यानि वर्ष 2017 से शुरू हुआ दीपोत्सव हर साल यहां नया कीर्तिमान रचाता है।

इस बार अयोध्या को 22 लाख दीपों के साथ दिवाली पर रोशन किया गया। इन 22 लाख दीपों की गिनती 8 ड्रोन से की गई।

पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान 

प्रतीकात्मक भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष के वनवास के बाद पुष्पक विमान से शनिवार को अयोध्या पहुंचे।

जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया, और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

योगी आदित्यनाथ ने खींचाप्रभु का रथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वनवास के बाद भगवान का रथ खींचने में भाग लिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भगवान राम के भाइयों भरत और शत्रुघ्न ने गले मिलकर उनका स्वागत किया।

हेलीपैड से भगवान राम, उनके तीनों भाई, माता सीता, भगवान हनुमान और गुरु वशिष्ठ रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आरती उतारकर उनका वंदन-अभिनंदन किया।

2017में हुआ था दीपोत्सव शुरू

इसके बाद, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया। आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार अयोध्या में दीपोत्सव शुरू किया गया था और 51 हजार दीये प्रज्वलित किये गए थे।

यह 7वां मौका है जब यहां दीपोत्सव आयोजित किया गया है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। वहीं, 2022 में, 15.76 लाख दीये अयोध्या की राम की पैड़ी में प्रज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: 

Beauty Tips: स्मूथ और शाइनी बालों के लिए ट्राई करें अलसी के हेयरमास्क

SDM Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्या केस में नया अपडेट, होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को किया गया सस्पेंड

Diwali Beauty Tips: दिवाली पर गुलाब की तरह खिल उठेगा चेहरा, आजमाएं ये 5 आसान मेकअप टिप्स

Chhattisgarh Election 2023: सरगुजा संभाग में इस बार कांग्रेस के सामने आंतरिक कलह और सत्ता विरोधी लहर अहम चुनौती

Kaam Ki Baat: इस फेस्टिव सीजन अपनाएं ये 5 शानदार तरीके, आपके स्टार्टअप की सेल हो जाएगी ऊपर

ayodhya, ayodhya diwali 2023, diwali in ayodhya, yogi adityanath, narendra modi, ayodhya news, anandiben patel, ayodhya diwali 2023 world record

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article