Ayodhya Diwali 2022 : जगमगाते दीयों की खूबसूरती संग राम नाम की भव्य गूंज, जानें क्यों खास है अयोध्या की दीवाली

Ayodhya Diwali 2022 : जगमगाते दीयों की खूबसूरती संग राम नाम की भव्य गूंज, जानें क्यों खास है अयोध्या की दीवाली

Ayodhya Diwali 2022 : उत्तरप्रदेश की अयोध्या नगरी जहां पर भगवान राम की जन्मस्थली मानी जाती है यहां पर इस साल का दीपोत्सव छठवां माना जा रहा है जिसकी चमक देश के हर कोने में है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति आज दर्ज होगी तो वहीं इस दीपोत्सव को देखने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं. यहां जगमगाते दीयों की खूबसूरती और राम नाम की गूंज मन को शांति देती है।

भारत के पवित्र शहरों में शामिल

आपको बताते चलें कि, अयोध्या को भारत के सबसे पवित्र शहरों में शामिल किया जाता है जहां पर दिन दीवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है तो वहीं पर मान्यता है कि, 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम घर वापस आए थे. इसे खुशी में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग अयोध्या की दीवाली को देखने के लिए यहां पर आते है। अयोध्या की दिवाली देश के बाकी हिस्सों से अलग है. अयोध्या भगवान राम की जन्म भूमि है. अयोध्या में हर साल दिवाली के दौरान दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है. लाखों की संख्या में दीए जलाए जाते हैं।

Image

सरयू नदी पर जलाए जाते है दीए

आपको बताते चलें कि, दिवाली का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है. सरयू नदी के आसपास समारोह होते हैं. नदी के किनारे लाखों की संख्या में दीए जलाए जाते हैं. जगमगाते दीयों का नजारा आपके मन को मोह लेगा। यहां पर मंदिरों और घाटों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है. इस दौरान आप राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, नागेश्वरनाथ का मंदिर, कनक भवन मंदिर, माधुरी कुंजा मंदिर, घाट के किनारे त्रेता के ठाकुर मंदिर और गुलाब बाड़ी आदि घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

Image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article