Jharkhand News: अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, पढ़ें विस्तार से

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जादू टोना उन्मूलन के उद्देश्य से एक रथ को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Jharkhand News: अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता रथ रवाना, पढ़ें विस्तार से

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जादू टोना उन्मूलन के उद्देश्य से एक रथ को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को जादू टोना उन्मूलन को लेकर जागरूक किया जाएगा। रथ को रवाना करने के अवसर पर उपायुक्त राहुल सिन्हा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निदेश पर जिला प्रशासन (जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची) की ओर से रवाना जागरुकता रथ के माध्यम से जादू टोना के उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर निकाला जा रहा रथ जिले के हर ब्लॉक, प्रमुख चौराहों और ग्रामीण बाजारों में जाएगा और ऑडियो संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाएगा।

उन्होंने कहा, "जिले के दूरदराज के इलाकों से इसकी प्रथाओं को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों को जादू टोना अधिनियम 2001 के बारे में जानकारी दी जाएगी।"

सिन्हा ने कहा कि आपसी सहयोग और जागरूकता से डायन प्रथा को खत्म किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से जादू-टोना से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी नजदीकी थाने को देने की अपील की।

झारखंड में जादू-टोने के संदेह में हत्या एक बड़ा मुद्दा रहा है। एनसीआरबी के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि राज्य में 2001 से 2021 के बीच जादू-टोना करने के आरोप में कुल 593 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। राज्य में 2013 में सबसे अधिक 54, 2008 में 52 और 2007 में 50 डायन-बिसाही हत्याएं दर्ज की गईं।

2014 के बाद जादू-टोना हत्या के मामलों में गिरावट शुरू हुई जब 47 लोग मारे गए। 2015 में बत्तीस लोग, 2016 में 27, 2017 में 19, 2018 में 18, 2019 और 2020 में 15-15 और 2021 में 3 लोग मारे गए।

ये भी पढ़ें :

Amazon Renewed Products : लैपटॉप की कमी अब होगी पूरी, मोबाइल से भी कम दाम में मिल रहा यह लैपटॉप

Project K: रिलीज से पहले फिल्म को मिली इंटरनेशनल उड़ान, इस इवेंट में दिखेगी पहली झलक

Al Issa India visit: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के सचिव जनरल अल-इस्सा 10 जुलाई को आएंगे भारत, जानें क्या है उनकी यात्रा का उद्देश्य और किनसे होगी मुलाकात

Samsung Latest Smartphone: भारत में आज लॉन्च होगा सैमसंग का नया मॉडल, जानें फीचर्स और कीमत

Samsung Latest Smartphone: भारत में आज लॉन्च होगा सैमसंग का नया मॉडल, जानें फीचर्स और कीमत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article