Avani Lekhra Gold Medalist: टोक्यो ओलंपिक के बाद अब इस टूर्नामेंट में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Avani Lekhra Gold Medalist: टोक्यो ओलंपिक के बाद अब इस टूर्नामेंट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, बड़ी उपलब्धि

Avani Lekhra Gold Medalist: देश के नाम एक और स्वर्ण पदक आया है जहां पर टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा (Avani Lekhra) ने मंगलवार को फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

आपको बताते चलें कि, देश के नाम इस शानदार उपलब्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया है। जिसमें कहा कि,

 

20 साल की अवनी ने रचा इतिहास

आपको बताते चलें कि, 20 वर्षीय टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने मंगलवार को फ्रांस के चेटियारो में 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। इसे लेकर अवनी ने ट्वीट कर कहा कि, ”चेटियारो 2022 की आर2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक और भारत का पहला पेरिस2024 कोटा हासिल करने पर गर्व है। पैरालंपिक के बाद मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता। मेरा समर्थन करने वाले सभी को धन्यवाद।”बता दें कि, अवनी ने पिछले साल अगस्त में तोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password