बिहार।Aurangabad Gas Cylinder Blast इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि, छठ पूजा के दौरान बिहार के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, ब्लास्ट इतना तेज था कि, मोहल्ले में भगदड़ मच गई जिसकी चपेट में आने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।
जानें कब हुआ हादसा
आपको बताते चलें कि, यह बड़ी घटना शुक्रवार की रात 2:30 बजे के करीब हुई थी जहां पर नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी। सभी पूजा का प्रसाद बना रहे थे उसी दौरान अचानक गैस रिसने से आग भड़क गई। जिसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जहां पर पुलिस कर्मी ने जैसे ही सिलेंडर पर पानी डाला वो ब्लास्ट कर गया। घटना को लेकर घर के मालिक अनिल गोस्वामी ने बताया कि रात में हम लोग छत पर थे। मेरी पत्नी छठ पूजा का प्रसाद बना रही थी। हल्ला हुआ कि गैस लीकेज हो रही है। हम जैसे ही नीचे आए तो तब तक आग लग चुकी थी। थोड़ी देर में सिलेंडर में तेज धमाका हो गया।
पुलिस ने दी जानकारी
जैसा कि, घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, मोहम्मद मुअज्जम ने बताया कि वो रात की गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि वार्ड नं 24 आग लगी है। वो तुरंत उस मोहल्ले की ओर निकले। पहुंचकर देखा तो आग लगी हुई थी। एक पानी के पाइप से जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। वे झुलस गए। हादसे में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है । घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगो का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। वहीं सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।