August Panchak 2024: आने वाले दिनों में आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, हो जाएं सावधान, शुरू हुए राज पंचक

August Panchak 2024: आने वाले दिनों में आप भी तो नहीं करने वाले ये काम, हो जाएं सावधान, शुरू हुए राज पंचक

August-Panchak-2024

August-Panchak-2024

Panchak August 2024: अगस्त के पंचक 19 अगस्त से शुरू हो गए हैं। रक्षाबंधन के साथ पंचकों की शुरुआत हो गई है। पंचकों में पांच काम करना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में यदि आप भी आने वाले पांच दिनों में यदि इनमें से कोई काम करने जा रहे हैं।

सोमवार से शुरू, इसलिए कहलाएंगे राज पंचक

पंचकों के बारे में कहा जाता है कि ये पांच तरह के होते हैं। इनके शुरू होने वाले दिनों के आधार पर इनका नाम रखा गया है। जब पंचक सोमवार से शुरू होते हैं तो इन्हें राज पंचक कहा जाता है। इस बार पंचक सोमवार से ही शुरू हो रहे हैं। इसलिए इसे राजपंचक कहा जा रहा है।

[caption id="attachment_547359" align="alignnone" width="456"]Panchak Panchak[/caption]

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए

आने वाले दिनों में नौरात्रि (Navratri 2024) , गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2024) शुरू होने वाले हैं। ऐसे में यदि आप भी घर की साफ सफाई या घर की मरम्मत आदि काम करने चाह रहे हैं।

तो आज 19 अगस्त से पांच दिन के लिए रुक जाएं। क्योंकि पंचकों (Panchak me Kya Nahi Karna Chahiye) में नए घर की स्लिप डलवाना, लकड़ी का काम करना, घास काटना, कंडे इकट्ठे करना आदि काम नहीं किया जाता।

अगर आप भी इनमें से कोई भी काम करना चाहते हैं। तो आपको कुछ दिन के लिए रुक जाना चाहिए।

पंचकों में रक्षाबंधन बेहद शुभ

पंचकों में कहा जाता है कि यदि किसी शुभ काम या पूजा पाठ आदि की शुरुआत पंचकों में हो तो ये बेहद शुभ होता है। पंचकों में नौरात्रि, गणेश पूजन दशहरा की तरह ही रक्षाबंधन (Raksha Bandhan Panchak 2024)  बेहद शुभ माना जाता है। आज रक्षाबंधन पर पंचक सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गए हैं।

सितंबर में इस दिन से शुरू होंगे पंचक

अगले महीने सितंबर में पंचकों की शुरुआत (September Panchak 2024 ) 16 सितंबर से होगी। जो 20 सितंबर को रात 9:13 तक रहेंगे। इस बार के पंचक भी राज पंचक (September Raj Panchak 2024 ) आएंगे, क्योंकि इनकी शुरुआत सोमवार से होगी।

यह भी पढ़ें: 

Surya Nakshatra Magha: भरी उमस के बाद फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर! सूर्य की मेहरबानी से बरसेंगे मेघ

Raksha Bandhan 2024 Katha: ऐसे हुई थी रक्षाबंधन की शुरुआत, राजाबलि को मां लक्ष्मी ने बनाया था अपना भाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article