August 24 daily horoscope : मंगलवार को ये रहें संभलकर

August 24 daily horoscope :  मंगलवार को ये रहें संभलकर

नई दिल्ली। मंगलवार का दिन August 24 daily horoscope धनु राशि के जातकों के लिए धन लाभ दिलाएगा। मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बताया जा रहा है यह राशि फल चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन स्वास्थ्य सुधार लाएगा। मानसिक सुधार भी होगा। किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन शारीरिक कष्ट दे सकता है। लाभ में कमी बनी रहेगी। भूमि भवन से लाभ के योग दिख रहे हैं।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव झेलना पड़ सकता है। कार्य में तरक्की के योग देख रहे हैं। मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को व्यग्रता बनी रहेगी। शत्रु आपके परास्त हो सकते हैं। संतान पक्ष से चिंता सता सकती है।

सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को निवास की समस्या झेलनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा वालों की उन्नति होगी। वाहन सुख भी मिल सकता है।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को व्यापारिक लाभ के योग देख रहे हैं। संतान सुख भी मिलेगा। अचानक कहीं से लाभ हो सकता है।

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को कार्य में तरक्की मिल सकती है। संतान को कष्ट झेलना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आपके परास्त होंगे।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को यात्रा में सावधानी बरतनी होगी। यात्रा से नुकसान दिख रहा है। व्यापार से आपको लाभ के योग हैं। पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों को पदोन्नति से लाभ मिल सकता है। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को मातृ पीड़ा सता सकती है। स्त्री को भी पीड़ा के संकेत दिख रहे हैं। व्यापार में उन्नति के योग हैं।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। सत्संग में शामिल हो सकते हैं। किसी विवाद का हल भी निकल सकता है।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को उदर पीड़ा हो सकती है। स्थानांतरण के योग देख रहे हैं। परंतु श्रम अधिक करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article