Advertisment

Chhattisgarh Viral Aduio: मात्र 3 हजार लेकर आओ; ले जाओ बिना दस्‍तावेज दिए जाति प्रमाण-पत्र, सुनें SDM स्‍टेनों का ऑडियो

Chhattisgarh Viral Aduio: मात्र 3 हजार लेकर आओ; ले जाओ बिना दस्‍तावेज दिए जाति प्रमाण-पत्र, सुनें SDM स्‍टेनों का ऑडियो

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh Viral Aduio

Chhattisgarh Viral Aduio

Chhattisgarh Viral Aduio: छत्‍तीसगढ़ में रिश्‍वतखोरी के मामले आए दिन उजागर होते रहते हैं। कई बार अधिकारी, कर्मचारी रिश्‍वत लेते पकड़े भी गए हैं, लेकिन कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक एसडीएम कार्यालय का स्‍टेनों एक व्‍यक्ति से बात कर रहा है।

Advertisment

इसमें कह रहा है कि छह हजार रुपए लगेंगे और जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा। जाति प्रमाण पत्र दो लोगों के बनना है। एक जाति प्रमाण पत्र के तीन हजार रुपए लगेंगे। इतना ही नहीं वह यह भी कह रहा है कि तीन हजार रुपए दे दो कोई दस्‍तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसके बाद जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा। इस वायरल ऑडियो (Chhattisgarh Viral Aduio) की सत्‍यता की पुष्टि बंसल न्‍यूज डिजिटल नहीं करता है।

तीन हजार रुपए में बन जाएगा जाति प्रमाण पत्र

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1835273434449789110

जानकारी मिली है कि छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा रोड-गौरेला एसडीएम ऑफिस में पोस्‍टेड स्टेनो का किसी से जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रुपए की मांग करने का ऑडियो वायरल (Chhattisgarh Viral Aduio) हो रहा है। इस ऑडियो में छह हजा रुपए की मांग की जा रही है। वहीं ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि एक जाति प्रमाण पत्र के लिए 3 हजार रुपए के हिसाब से देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Aadhaar Card News: आधार कार्ड पर सरकार का बड़ा अपडेट, इस तारीख तक नहीं कराया ये काम तो आप होंगे परेशान, जानें डिटेल

Advertisment

बिना दस्‍तावेज के बन रहे जाति प्रमाण पत्र

पेंड्रा रोड गौरेला एसडीएम ऑफिस का ये ऑडियो है, ऐसा दावा किया जा रहा है। इस ऑडियो (Chhattisgarh Viral Aduio) में स्‍टेनो किसी से तीन हजार रुपए में एक जाति प्रमाण पत्र बनाने की बात कह रहा है। यह जाति प्रमाण पत्र बिना दस्‍तावेज के बनाने की बता कह रहा है।

इस ऑफिस में रुपए देने के बाद तुरंत बिना दस्‍तावेज के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद राजस्‍व विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि इस ऑडियो के बारे में कोई भी जिम्‍मेदार अधिकारी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Adulteration in Sweets: त्योहारों के मौसम में कैसे करें डुप्लीकेट मिठाई की पहचान? बेचने वालों ऐसे कर सकते हैं कार्रवाई

Advertisment
SDM steno Pendra Road-Gaurela SDM Pendra Road-Gaurela hindi news chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news caste certificate Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें