Attack On BJP Leader: भाजपा नेता को हमलावरों ने गोलियों से भूना, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

Attack on BJP leader: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सामने आ रही है जहां पर बीते शनिवार रात बड़ी वारदात सामने आई है जहां पर भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी।
जानें क्या है पूरी खबर
आपको बताते चलें कि, यह घटना मैनपुरी से सामने आई है जहां पर भोगांव निवासी गौतम कठेरिया शनिवार को अपनी मां को दवा दिलाने मैनपुरी आए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह वापस घर लौट रहे थे, उसी दौरान अचानक गांव ललूपुर के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी। सीने के पास गोली लगने से गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर गंभीर हालात होने पर आगरा इलाज के लिए रैफर किया गया।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में भाजपा नेता को गोली मारी गई।
मैनपुरी के SP ने बताया, “वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।” (18.06) pic.twitter.com/sqVUM0dvJi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2022
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आपको बताते चलें कि, वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी मधुवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में हमलावरों की तलाश की जा रही है।
0 Comments