Attack: इस दिन सिनेमा घरों में धमाल मचाएंगे जॉन अब्राहम, सच्ची कहानी पर आधारित एक्शन फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘अटैक’ 26 जनवरी, 2020 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बंधक संकट की सच्ची कहानी पर आधारित एक्शन फिल्म की कहानी और निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। कोविड-19 महामारी के कारण इस फिल्म के रिलीज की तारीख कई बार बदल चुकी है। फिल्म में अब्राहम के साथ जैकलिन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।
#Xclusiv… JOHN ABRAHAM: 'ATTACK' CONFIRMS REPUBLIC DAY 2022… #Attack – starring #JohnAbraham, #JacquelineFernandez and #RakulPreet – to release on #RepublicDay 2022… Directed by Lakshya Raj Anand… Produced by Jayantilal Gada, John Abraham and Ajay Kapoor. pic.twitter.com/Iw4ZBT5Prl
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 30, 2021