Athia Shetty-KL Rahul Wedding : 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगें अथिया-केएल राहुल, बेहद प्राइवेट रहेगी सेरेमनी

क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपनी लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे है जहां वे दोनों 23 जनवरी को सात फेरे लेगें।

Athia Shetty-KL Rahul Wedding :  23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगें अथिया-केएल राहुल, बेहद प्राइवेट रहेगी सेरेमनी

Athia Shetty-KL Rahul Wedding : इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है वहीं पर बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के सितारे क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपनी लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे है जहां वे दोनों 23 जनवरी को सात फेरे लेगें। वहीं पर शादी को बेहद प्राइवेट सेरेमनी रखा गया है जिसमें मेहमान अपने फोन नहीं ले जा सकेगे तो वहीं 100 मेहमानों को इनवाइट किया गया है।

शादी की रस्में शुरु

आपको बताते चलें कि,  क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो गई हैं। आज यानी 22 जनवरी को शाम 5 बजे से हल्दी का कार्यक्रम शुरू होगा।  अब रिपोर्ट्स आ रही हैं उसके मुताबिक, हल्दी की रस्में आज पूरी की जाएंगी। इसे लेकर एक्टर सुनील शेट्टी का मीडिया के सामने बयान आया है जिसमें कहा कि,कल शादी के बाद वो पूरे परिवार के साथ मीडिया से मिलेंगे। उन्होंने इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि, शादी से जुड़ी किसी भी इवेंट की फोटोज लीक न हो इसके लिए मीडिया को वैन्यू से काफी दूर रखा गया है। मीडिया से दूर शादी को रखा गया है।

Image

मई में हो सकता है ग्रैंड रिस्पेशन

आपको बताते चलें कि, फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों के लिए मई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। फिलहाल इंडियन क्रिकेट के खिलाड़ी इस वक्त घरेलू सीरीज में व्यस्त हैं, इसलिए मई में IPL के खत्म होने के बाद एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article