दिल्ली पब्लिक स्कूल, नासिक के कक्षा 8 के छात्र आर्यन शुक्ला ने ‘पांच अंकों की 50 संख्याओं को सबसे तेजी से जोड़ने’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है… उन्होंने यह काम केवल 25 मिनट 19 सेकंड में पूरा किया… यह रिकॉर्ड 29 फरवरी 2024 को इटली के टीवी शो ‘लो शो देई रिकॉर्ड’ में बनाया गया।
आर्यन 6 साल की उम्र से ही गणितीय कैलकुलेशन का अभ्यास कर रहे हैं। 2022 में, उन्होंने जर्मनी के पैडरबोर्न में आयोजित मानसिक गणना विश्व कप में ‘विश्व चैंपियन’ का खिताब जीता था। उन्होंने 20 देशों के 40 ह्यूमन कैलकुलेटरों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया।
8 साल की उम्र में, आर्यन ने ‘मेमोरियल टर्की ओपन चैंपियनशिप – 2018’ में 7 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 कांस्य सहित 10 पदक जीते। वह 13 साल की उम्र में ग्लोबल मेंटल कैलकुलेटर एसोसिएशन के संस्थापक बोर्ड सदस्य बने।