Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में BJP की सरकार, सिक्किम में 31 सीटों के साथ CM तमांग रिटर्न; PM ने दी बधाई

Election Results 2024 LIVE: अरुणाचल प्रदेश की 50 और सिक्किम की 32 सीटों पर मतगणना जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले इससे काफी अहम माना जा रहा है।

Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में BJP की सरकार, सिक्किम में 31 सीटों के साथ CM तमांग रिटर्न; PM ने दी बधाई

Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 32 में से 31 सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगा। प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बनेंगे। विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक सीट मिली है।

अरुणाचल में बीजेपी की जीत

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी कर रही है। बीजेपी को 60 में से 46 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी थी। बीजेपी के NPP के साथ गठबंधन है। NPP ने 5 सीटें जीतीं। अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं।

कांग्रेस को मिली एक सीट

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे एक सीट मिली। सिक्किम में कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे एक भी सीट नहीं मिली।

विधानसभा चुनाव 2024 लाइव अपडेट

पीएम मोदी ने एक्स पर एसकेएम पार्टी को प्रचंड जीत के लिए शुभकानाएं दी हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1797210660738339070

3:23 PM

सिक्किम विधानसभा फाइनल नतीजे घोषित

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को जनता से प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। पार्टी ने 31 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करके ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त किया है। विपक्षी पार्टी एसडीएफ को महज एक सीट मिली है। ऐसे में सिक्किम विधानसभा में विपक्ष का केवल एक विधायक बैठेगा।

3:19 PM

अरूणाचल प्रदेश विधानसभा 2024 के परिणाम

अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं। सुबह से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी ने लीड बनाए हुई थी। अब एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता संभालेगी।

अरुणाचल की जनता ने भाजपा को 46 सीटों पर विजयी बनाया है जो उनकी 2019 के चुनाव की 41 सीटों से इस बार 5 अधिक हैं। एनपीइपी को इस बार 5 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई। वहीं, अन्य को 8 सीटें प्राप्त हुई हैं।

2:19 PM

अरूणाचल प्रदेश में BJP ने जीतीं 44 सीट, एनपीईपी को 4

अरूणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। भाजपा ने अरुणाचल में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है। बीजेपी को अभी तक 44 सीटों पर जीत मिल चुकी है और 2 सीटों पर वह अभी भी आगे चल रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के खाते में अभी तक एक जीत तक नहीं आई है। जबकि एनपीइपी अभी तक 4 सीट जीत चुकी है, इनके अलावा अन्य ने 5 सीटें जीतीं हैं।

2:16 PM

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा का राज

सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। सीकेएम पार्टी अब तक 26 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी एसडीएफ को मात्र 1 सीट जीत पाई है जबकि 1 सीट पर आगे चल रही है।

1:38 PM

अरुणाचल में 33 सीट जीत चुकी है BJP

https://twitter.com/ani_digital/status/1797155721227681810

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने अब तक 23 सीट पर जीत हासिल कर ली है। जबकि इतनी ही सीटों पर वह आगे चल रही है। सिक्किम में एसकेएम ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है।

सिक्किम एसकेएम में सीएम की वापसी

https://twitter.com/ANI/status/1797128611864232135

विधानसभा रिजल्ट 2024 में सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने इस बार दो सीट से नामांकन दर्ज किया था। प्रेम सिंह तमांग ने इस बार रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग से चुनाव लड़ा था और वह दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। एसकेएम 29 सीटों पर आगे है।

अरुणाचल में ‘बीजेपी की वापसी’

https://twitter.com/ANI/status/1797141797220786360

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर सत्ता में लौटने के बाद इटानगर में पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

11:18 AM

बीजेपी की अरूणाचल प्रदेश में 14 सीटों पर जीत, 27 सीटों पर आगे

भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में 14 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, 27 सीटों पर वह आगे चल रही है। भाजपा प्रदेश में बहुमत के करीब पहुंचती जा रही है। अभी तक 60 में से 58 सीटों के रूझान के नतीजे आ चुके हैं।

11:18 AM

सिक्किम में SKM की 3 सीटों पर जीत, 28 पर आगे

सिक्किम की सत्तारूढ़ पार्टी SKM ने विधानसभा चुनाव 2024 में अपनी बढ़त बनाए रखी है।, रूझानों के आने के बाद पार्टी बहुमत से कहीं ज्यादा सीटों पर इस वक्त आगे है। SKM ने 3 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि 28 पर आगे चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी एसडीएफ सिर्फ 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

11:18 AM

अरूणाचल बीजेपी प्रवक्ता का दावा, हमारी जीत निश्चित, पेमा खांडू बनेंगे सीएम

अरूणाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तेची नेचा ने बयान दिया है कि हमारी जीत पक्की है, यह जीत दिखाती है कि जनता का विश्वास किस तरफ है। जनता केंद्र की और प्रदेश की बीजेपी सरकार को पसंद कर रही है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू एक बार फिर सीएम की कुर्सी पर संभालेंगे।

अरुणाचल के रुझानों में बीजेपी की सत्ता बरकरार, सिक्किम में बनेगी SKM जनता की पहली पसंद!

10:15 AM

https://twitter.com/ani_digital/status/1797118447236563168

विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम के रुझानों में अरुणाचल में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता बरकरार रहती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी ओर सिक्किम में भी सत्तारूढ़ एसकेएम की पूर्व बहुमत से एक बार फिर सत्ता में लौटने के आसार दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article