असम। Assam Landslide राजधानी गुवाहाटी से लेकर पूरे राज्य में भारी बारिश का कहर बरप रहा है वहीं पर आज गुरूवार को अचानक भूस्खलन होने की बड़ी खबर सामने आई है जहां पर गोलपारा कस्बे में भारी बारिश के चलते हुए मलबे में दबने से दो भाईयों की मौत हो गई है।
दीवार में दबे भाई
बताया जा रहा है कि, भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया जिसमें घर की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें दो नाबालिग भाई मलबे में दब गए। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड टीम ने उनके शव निकाले। पिछले तीन दिनों में असम में अलग-अलग जगहों पर हुई लैंडस्लाइड में 6 लोगों की मौत हुई है।
असम: बक्सा में बाढ़ की वजह से सुबनखाटा क्षेत्र में एक पुल ढह गया।