Assam Floods Update: भारी बारिश से शहर में बाढ़ का कहर, सामान्य जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

असम। Assam Floods Update पूर्वी राज्य में बारिश का खतरनाक कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं पर असम में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है जिसके चलते मध्य असम के नागांव जिले के कामपुर में बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कते हो रही है।
जानें असम में बाढ़ से हालात
आपको बताते चलें कि, करीमगंज शहर में बाढ़ का पानी भर गया है जिस कारण से सामान्य जन-जीवन अस्त व्यस्त है। स्थानीय लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। यहां पर बाढ़ के कहर से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए है।
#WATCH मध्य असम के नागांव जिले के कामपुर में बाढ़ का पानी भर गया है। इसी बीच
स्थानीय लोग बाढ़ के पानी के बीच से गुजरते हुए आवाजाही कर रहे हैं। pic.twitter.com/UPXzM0vivA— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2022
जानें देश में बारिश की और अपडेट
महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो पश्चिम एक्सप्रेस हाईवे खार से है।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। तस्वीरें कामराज मार्ग से हैं।
0 Comments