Assam Flood Crisis: बाढ़ के पानी में बहा 30 मीटर लंबी सड़क का बड़ा हिस्सा, अगले 4 दिन राहत नहीं

Assam Flood Crisis: देश में जहां पर मौसम के बदलाव के बाद मानसून की शुरूआत हो गई है जहां पर असम में भारी बारिश से राज्य का हाल बेहाल है इसे लेकर ही आज शुक्रवार सुबह करीमगज बाईपास के साथ 30 मीटर लंबी सड़क का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ के पानी में बह गया। जहां पर हालात काबू में नहीं आ रहे है।
बारिश ने नदियों का पानी हुआ ओवरफ्लो
आपको बताते चलें कि, तेज बारिश के पानी से डिब्रूगढ़ में बाढ़ का पानी CRPF के कैंप में घुस गया है। लगातार तेज बारिश के चलते हालात में कोई सुधार नहीं हो पा रहा। यहां पर असम मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए मौसम के पूर्वानुमान जारी किए है जिसमें बताया कि, अगले 3-4 दिन तक बारिश होने की संभावना है। वहीं पर बारिश की वजह से कुशियारा, लोंगई और सिंगला नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
#WATCH असम: डिब्रूगढ़ में बाढ़ का पानी CRPF के कैंप में घुस गया है। लगातार तेज बारिश के चलते हालात में कोई सुधार नहीं हो पा रहा। अगले 3-4 दिन तक बारिश होने की संभावना है। pic.twitter.com/6FXXVAkUrF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022
सड़क टूटने से आवाजाही हुई बंद
आपको बताते चलें कि, शुक्रवार सुबह करीमगज बाईपास के पास सड़क का हिस्सा बहने से मार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि असम में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह हो चुकी है जिसमें 22 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
0 Comments