Assam DA Hike BigBreaking: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी ! 38 फीसदी से बढ़ाकर 42% हुआ महंगाई भत्ता

आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का बड़ा एलान किया है जिसके साथ अब 4 फीसदी बढ़ने के साथ डीए 38 फीसदी से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।

DA Hike Big Breaking: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी! यहां सरकार ने बढ़ाया 4 फीसदी महंगाई भत्ता

असम । Assam DA Hike BigBreaking इस वक्त की बड़ी खुशखबरी राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सामने आई है जहां पर आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का बड़ा एलान किया है जिसके साथ अब 4 फीसदी बढ़ने के साथ डीए 38 फीसदी से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।

जानिए असम सरकार ने क्या की घोषणा

आपको बताते चलें कि, यहां पर राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से अतिरिक्त 4% बढ़ा दी गई है। अब नई डीए दर 42% रखा है। यहां पर बताया जा रहा है कि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर पर की है। उन्होंने लिखा, 'हमारी सरकार है जो अपने कर्मचारियों की परवाह करती है। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 1 जनवरी, 23 से राज्य सरकार के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए अतिरिक्त 4% महंगाई भत्ता बढ़ाई गई। नई डीए दर अब 42% है।

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है। 24 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी की घोषणा की गई। केंद्र सरकार ने अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महंगाई भत्ते, या डीए में बढ़ोतरी के लिए केंद्र 12,815 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सरकार ने कहा है कि 1 डीए बढ़ोतरी को 1 जनवरी, 2023 से लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article