Asian Games 2023: रामकुमार, माइनेनी की जोड़ी टेनिस में गोल्ड से एक कदम दूर; मनिका, शरत और साथियान प्री क्वार्टर फाइनल में

Asian Games 2023: भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने कोरिया के सियोंगचान होंग और सूनवू क्वोन की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों...

Asian Games 2023: रामकुमार, माइनेनी की जोड़ी टेनिस में गोल्ड से एक कदम दूर; मनिका, शरत और साथियान प्री क्वार्टर फाइनल में

Asian Games 2023: भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने कोरिया के सियोंगचान होंग और सूनवू क्वोन की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों की टेनिस स्पर्धा में पुरूष डबल्स वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में चीनी ताइपै की जोड़ी से होगा सामना

माइनेनी और रामकुमार ने सेमीफाइनल में 6-1, 6-7, 10-0 से जीत दर्ज की। अब भारतीय टीम का सामना फाइनल में चीनी ताइपै की जोड़ी से होगा जिसने थाईलैंड को हराया।

भारत ने पिछली बार जकार्ता में भी पुरूष युगल खिताब जीता था जब रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने फाइनल में जीत दर्ज की थी। इस बार बोपन्ना और युकी भांबरी की जोड़ी बाहर हो गई लेकिन बोपन्ना और रूतुजा भोसले मिश्रित युगल में दौड़ में हैं।

मनिका ने किया प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, शरत कमल और जी साथियान ने गुरुवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज कर एशियाई खेलों की सिंगल टेबल टेनिस स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पिछले एशियाड के टीम ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता शरत ने मालदीव के मोहम्मद शफान इस्माल को कोई मौका नहीं दिया और 11-9, 11-2, 11-7, 11-7 से जीत हासिल की।

साथियान ने सऊदी अरब के तुर्की लाफी अलमुताइरी पर दबदबा बनाते हुए 11-5, 11-6, 11-9, 11-2 से जीत दर्ज की। मनिका ने नेपाल की नबीता श्रेष्ठ को 11-5, 11-4, 11-3, 11-2 से हराया। अब उनका सामना थाईलैंड की सुथासिनी सावेत्ताबुत से होगा ।

महिला डबल्स का भारत ने बेहतर प्रदर्शन

महिला डबल्स में भारत ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया जिसमें श्रीजा और दिया चिताले की जोड़ी ने वियतनाम की एनगोक ट्रान माई और एनगा एनगुएन थि की जोड़ी को 3-0 (11-8, 15-13, 11-6) से शिकस्त दी।

सुतिर्था मुखर्जी ने अयहिका मुखर्जी के साथ मिलकर कजाखस्तान की अनास्तासिया लावरोवा और जाउरेश अकाशेवा की जोड़ी को 11-7, 11-4, 11-7 से मात देकर प्री क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

ये भी पढ़ें: 

Career Tips: अच्छी जॉब पाना बन जाएगा आसान, अगर इन 5 करियर टिप्स पर करेंगे काम

Jawan Free Ticket: इन दो दिनों में मिलेगी जवान की बाय वन गेट वन फ्री टिकट, फैंस को दिया खास तोहफा

CG Election 2023: कांग्रेस का अभेद किला है सीतापुर, जानिए क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण

M.S. Swaminathan: राष्ट्रपति मुर्मू, खरगे और राहुल गांधी ने स्वामीनाथन के निधन पर जताया शोक

Historical Places: कोणार्क से भी पुराना सूर्य मंदिर यूपी के इस छोटे से जिले में, दोनों के बीच है ख़ास रिश्ता

asian games 2023, asian games 2023 tennis, tennis players in asian games, रामकुमार रामनाथन, साकेत माइनेनी, manika batra, sharat kamal 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article