Asian Games 2023: एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत करेंगी कप्तानी

Asian Games 2023: बीसीसीआई ने शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत करेंगी कप्तानी

Asian Games 2023: बीसीसीआई ने शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। हरमनप्रीत कौर एशियाड में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगी और स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। बता दें कि 19 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक झेजियांग में आयोजित होने वाले 19वें एशियाई खेल हांग्जो 2022 का आयोजन किया जाएगा।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1679899017541750785?s=20

गौरतलब हो कि महिला क्रिकेट के मैच चीन के हांगझोऊ में 19 से 28 सितंबर तक होंगे। बीसीसीआई ने हाल ही में एशियाई खेलों में महिला और पुरुष दोनों टीमों को भेजने का ऐलान किया था। इससे पहले महिला टीम पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में उतरी थी।

तब उसने सिल्वर पदक अपने नाम किया था। उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में शिकस्त मिली थी। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता टी20I प्रारूप में होगी।

19 वें एशियाई खेलों के लिए इंडिया सीनियर महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अंजलि सरवानी, टिटास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, अनुषा बरेड्डी

खिलाड़ियों की स्टैंडबाय सूची : हरलीन देयोल, पूजा वस्त्राकर, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh News: कांग्रेस पार्टी के नए PCC चीफ दीपक बैज, आज लेंगे प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज

MP Election 2023: मीडिया कैंपेन की कमान संभालेंगे अमित शाह के ये खास रणनीति कार, MP में कैसी होगी प्लानिंग

Delhi ITO Flood News: दिल्ली के ITO में ऐसा क्या हुआ कि भर गया इतना पानी, जानें विस्तार से

PM Modi France Visit: PM मोदी ने मैक्रों को दिया चंदन का सितार, जानें PM मोदी ने फ्रांस में क्या-क्या गिफ्ट दिए?

Asian Games 2023: Ruturaj Gaikwad के कंधों पर होगी Team India की जिम्मेदारी, इन IPL स्टार्स को मिला बड़ा मौका

Asian Games,Asian Games 2022,Women Cricket, Cricket, Women Team, BCCI, Asian Games, Indian women's cricket team, Harmanpreet Kaur, बीसीसीआई,  एशियाई खेलों, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर, एशियाई खेल, एशियाई खेल 2022, महिला क्रिकेट, क्रिकेट, महिला टीम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article