Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता खिताब, जापान को 4-0 से हराया

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। पूर्व विजेता जापान को 4-0 से पराजित किया।

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता खिताब, जापान को 4-0 से हराया

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रांची में हुए फाइनल मैच में मेजबान भारत ने पूर्व विजेता जापान को 4-0 से पराजित किया।

भारत की तरफ से संगीता कुमारी, नेहा, लारेम सियामी और वंदना कटारिया ने एक-एक गोल किए।

भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण और एशियाई खेलों के ब्रॉन्ज मेडल के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था।

तीन लाख रुपए का ईनाम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपए देने की घोषणा की है।

सहयोगी कर्मचारी को डेढ लाख का ईनाम

इसके अलावा हर एक सहयोगी कर्मचारी को डेढ लाख रुपए दिए जाएंगे। झारखंड की सलीमा टेटे को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

भारत का दूसरा टाइटल

महिला चैंपियंस ट्रॉफी का यह 7वां सीजन था। भारतीय महिला टीम ने दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले 2016 में सिंगापुर में खेले गए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने चीन को मात देकर ख़िताब अपने नाम किया था। साउथ कोरिया ने सबसे अधिक 3 बार खिताब जीता है। इसके अलावा जापान की टीम भी 2 बार चैंपियन बनी है।

ये भी पढ़ें:

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कल, 20 विधानसभा सीटों पर 223 प्रत्याशियों का होगा फैसला

Tiger-3 Advance Booking: पहले दिन की बुकिंग में भाईजान ने छापे इतने करोड़, 12 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

Weather Update Today: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

IND vs SA: भारत ने 20 साल बाद दोहराया इतिहास, 83 रन पर साउथ अफ्रीका ढेर

Asian Champions Trophy, Indian Hockey Team, India Women Hockey Team, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, भारतीय हॉकी टीम, भारत महिला हॉकी टीम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article