Asia Cup Hockey 2025: चैंपियन भारतीय टीम के विवेक सागर ने कहा-पाकिस्तान टीम होती तो टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ जाता

Asia Cup Hockey 2025 Vivek Sagar Prasad: एशिया कप हॉकी 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम के डिफेंडर विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान होता तो रोमांच और बढ़ जाता। मध्यप्रदेश के विवेक ने चौथी बार भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वे 9 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे।

Asia Cup Hockey 2025 Vivek Sagar

Asia Cup Hockey 2025 Vivek Sagar

हाइलाइट्स

  • भारतीय हाॅकी टीम के डिफेंडर विवेक सागर से खास चर्चा
  • विवेक बोले- एशिया कप में पाक टीम होती तो रोमांच बढ़ जाता
  • विवेक सागर 9 सितंबर को भोपाल आ रहे हैं, होगा स्वागत

Asia Cup Hockey 2025 Vivek Sagar Prasad Interview: एशिया कप हॉकी चैंपियन भारतीय टीम के मजबूत डिफेंडर विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि टूर्नामेंट में यदि पाकिस्तान टीम और होती तो हम से ज्यादा मजा पब्लिक को आता। प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर होता। ब्यूटी कुछ अलग ही होती।
भारतीय टीम ने बिहार के राजगीर में हुए एशिया कप हॉकी में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है। एशिया कप हॉकी का खिताब जीतने में विवेक सागर की मौजूदगी ने मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। वे मप्र पुलिस में डीएसपी हैं। विवेक सागर 9 सितंबर को भोपाल आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

[caption id="attachment_891744" align="alignnone" width="758"]publive-image एशिया कप हॉकी 2025 चैंपियन भारतीय टीम के तेज तर्रार डिफेंडर विवेक सागर प्रसाद ट्रॉफी के साथ।[/caption]

मध्यप्रदेश के इटारसी के छोटे से गांव के रहने वाले विवेक सागर से बसंल न्यूज डिजिटलकी खास बातचीत हुई। विवेक सागर ने बताया कि हमारी टीम ने एशिया कप जीतकर लम्बे समय से चले आ रहे डाउनफॉल ( Downfall ) दूर कर दिया है। टीम ने प्रूफ कर दिया है कि टीम दोबारा से लय में आ गई है।

यहां बता दें कि प्रो-लीग के टाइम पर भारतीय टीम का परफॉरमेंस बेहतर नहीं रहा था। टीम इससे उभरने का मौका तलाश रही थी।

टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की गैर मौजूदी के सवाल पर विवेक सागर ने कहा कि हमारे ऊपर इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि पब्लिक को जरूर मजा आता। कॉम्पटीशन बढ़ जाता। आयोजन में रोमांच और बढ़ जाता। एक तरह से पाकिस्तान टीम के होने से टूर्नामेंट की ब्यूटी कुछ अलग होती।

अब वर्ल्ड कप की तैयारी अच्छे से होगी

विवेक सागर ने कहा कि एशिया कप जीतने के साथ ही वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए काफी समय मिल गया है। इस दौरान टीम की खामियों को दूर किया जा सकेगा, साथ ही अपने स्ट्रॉन्ग हैंड को और मजबूत कर सकेंगे। FIH वर्ल्ड कप 14 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

विवेक सागर ने कहा कि यह मेरा पहला एशिया कप खिताब है। निश्चित रूप से खिताब जीतने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इतना जरूर है। टीम के सभी साथी अब पूरे जोश में हैं और आगामी प्रो-लीग और अन्य टूर्नामेंट के लिए टीम तैयार है।

[caption id="attachment_891751" align="alignnone" width="871"]publive-image एशिया कप मेंस हाॅकी 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ। ग्रीन सर्किल में विवेक सागर प्रसाद।[/caption]

विवेक के बारे में यह भी जानें

विवेक सागर ने 2018 में भारतीय टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद से वे लगातार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान टोक्यो ओलंपिक 2021 और पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। दोनों ही ओलंपिक में विवेक सागर ने टीम के डिफेंडर के रूप में शानदार भूमिका निभाई है। टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद विवेक को मध्यप्रदेश के तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधे डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) बनाया था।

[caption id="attachment_891769" align="alignnone" width="887"]publive-image एशिया कप हॉकी 2025 के फाइनल के लिए मैदान में जाते विवेक सागर प्रसाद (सबसे आगे)।[/caption]

ये भी पढ़ें: MPCA President: महानआर्यमन सिंधिया बने MPCA के नए अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे ताजपोशी के गवाह

9 सितंबर को भोपाल आएंगे

विवेक सागर एशिया कप 2025 जीतने के बाद विवेक सागर मंगलवार, 9 सितंबर को भोपाल आएंगे। उनके स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खेल मंत्री विश्वास सारंग उनकी अगवानी करने एयरपोर्ट जा सकते हैं। इसके अलावा विवेक के सीएम मोहन यादव से मिलने का भी कार्यक्रम है।

Asia Cup Hockey 2025: भारत चौथी बार बना एशिया कप हॉकी चैंपियन, फाइनल में साउथ कोरिया को हराया,वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई

Asia Cup Hockey 2025 Final

Asia Cup Hockey 2025 Final: एशिया कप मेंस हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर में रविवार, 7 सितंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत ने साउथ कोरिया को 4-3 से हराया। इस खिताबी जीत से भारत ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article