Asia Cup 2023: फाइनल से पहले श्रीलंका की परेशानी बढ़ी, तीक्षणा हुए चोटिल

Asia Cup 2023: श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षाना मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलना संदिग्ध है।

Asia Cup 2023: फाइनल से पहले श्रीलंका की परेशानी बढ़ी, तीक्षणा हुए चोटिल

Asia Cup 2023: श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षाना मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलना संदिग्ध है। तीक्षणा की चोट की गंभीरता का पता स्कैन के बाद चलेगा।

17 को भारत और श्रीलंका के बीच होगा फाइनल

छह बार की चैंपियन श्रीलंका ने सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर रिकार्ड 13वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई।

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर मेंडिस (91) और चरिथ असलंका (नाबाद 49) ने शानदार पारियां खेलकर मेजबान पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर किया। फाइनल में गत चैंपियन श्रीलंका का सामना रविवार को रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम से होगा।

सोशल मीडिया पर दी चोट की जानकारी

लेकिन इससे पहले श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षाना मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलना संदिग्ध है।

पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को श्रीलंका की दो विकेट की जीत के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय तीक्षणा के दायें हैमस्ट्रिंग (पैर की मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया।

श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महेश तीक्षाना की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। खिलाड़ी की स्थिति का पूरी तरह से आकलन करने के लिए उसका स्कैन किया जाएगा।’’ तीक्षणा की चोट की गंभीरता का पता स्कैन के बाद चलेगा।

श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं

इस मैच में श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान तीक्षणा को कई बार लंगड़ा कर चलते और मैदान के बाहर जाते देखा गया। उन्होंने चोट के बावजूद 42 ओवर के मैच में अपने नौ ओवर के स्पैल को पूरा किया। वह पाकिस्तान की पारी के दौरान 39वें ओवर में टीम के अन्य सदस्यों की मदद से मैदान के बाहर गये।

तीक्षाना की चोट ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि पहले से ही वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे अहम खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। श्रीलंकाई टीम रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें: 

CG NEWS : 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके अरविंद नेताम, जानें कांग्रेस-बीजेपी को कितना होगा नुकसान?

Kundli Yog: कुंडली के ये योग होते हैं विवाहेतर संबंधों के संकेत, जान सकते हैं पार्टनर का राज

CG News: पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Pratibha Tiwari Success Story: मैथ टीचर बने करोड़पति किसान, जैविक खेती से बदल दी हजारों लोगों की जिंदगी!

Asia Cup News: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, तिलक वर्मा का डेब्यू, टीम इंडिया में हुए पांच बदलाव, जानिए लेटेस्ट अपडेट…

asia cup 2023, asia cup super 4, pak vs sl, pakistan vs sri lanka, sri lanka vs india, ind vs sl, asia cup 2023 final, maheesh theekshana

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article