Ashoknagar Protest: मंच पर जीतू पटवारी को अरेस्ट करने आई पुलिस, आधे मिनट में किया रिहा, सभी कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Ashoknagar Congress Protest: अशोकनगर में जीतू पटवारी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का 'न्याय सत्याग्रह' शुरू हुआ। दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह भी हुए शामिल।

Ashoknagar Protest: मंच पर जीतू पटवारी को अरेस्ट करने आई पुलिस, आधे मिनट में किया रिहा, सभी कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

अशोकनगर से बुंदेल सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

Ashoknagar Congress Protest live Update : मंगलवार यानी 8 जुलाई को अशोकनगर में आयोजित ‘न्याय सत्याग्रह’ के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को एसडीओपी विवेक शर्मा द्वारा गिरफ्तार किया गया। हालांकि, मात्र कुछ ही क्षणों बाद एसडीएम व्रज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने उन्हें रिहा कर दिया।

[caption id="attachment_854462" align="alignnone" width="1244"]publive-image जीतू ने मंच पर दी गिरफ्तारी[/caption]

यह सत्याग्रह, मुंगावली थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की है।


— Bansal News Digital (@BansalNews_) July 8, 2025


2:30pm

ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे जीतू पटवारी

https://twitter.com/jitupatwari/status/1942507025340207312

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अशोकनगर में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में न्याय सत्याग्रह किया। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचे। इस प्रदर्शन को और अधिक प्रतीकात्मक बनाते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल पर पहुंचे, जिससे किसानों और जनता के साथ एकजुटता का संदेश दिया गया।

2:00pm

जौरा विधायक बोले - हमारी भी बनेगी सरकार

जौरा विधायक पंकज उपाध्याय और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को पुलिस ने रोक लिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक कैलाश कुशवाह ने ड्यूटी पर तैनात एसआई से कहा 'मैडम, हमारी भी सरकार आएगी।'

1:15pm

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सभा के मंच पर पहुंच चुके हैं। इस समय स्थानीय कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। सभा स्थल पर लगी सभी कुर्सियां भर चुकी हैं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद है।

12:30 pm
यह ब्रिटिश हुकूमत नहीं, संविधान का राज है-दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने भाजपा और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा शासन-प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहा है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ भाजपा का शासन देखा है, कांग्रेस का नहीं। जीतू पटवारी पर झूठी FIR दर्ज की गई है। आज हम सब उनके समर्थन में गिरफ्तारी देने आए हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस दबाव की राजनीति से डरने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यह ब्रिटिश हुकूमत नहीं है, यह बाबा साहब का संविधान है। अगर नियमों का पालन नहीं किया गया, तो हम यह लड़ाई अदालत तक ले जाएंगे।

12: 10pm

एक ही गेट से दी आने-जाने की अनुमति

कृषि मंडी में आयोजित सभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंडी के तीन में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं, और केवल एक ही गेट से लोगों को आने-जाने की अनुमति है। शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, जबकि जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है।

1:00 pm
न्याय सत्याग्रह में नहीं पहुंचेंगे कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के  दिग्गज नेता पार्टी  के इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। खबर के मुताबिक, कमलनाथ विदेश में हैं। वो स्वास्थ्य कारणों से इस आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। वहीं उनके बेटे नकुलनाथ इस वक्त दुबई में हैं। इस वजह से दोनों ही इस आंदोलन से दूर हैं। आपको बता दें कि, न्याय सत्याग्रह में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं।

12:00 pm

पुलिस पर भड़के कांग्रेस विधायक

राजगढ़ के ब्यावरा में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब उज्जैन के तराना विधायक महेश परमार और सुसनेर विधायक भैरोसिंह बापू के काफिले को पुलिस ने रोक लिया।  इस दौरान महेश परमार की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस भी हुई। विवाद उस वक्त हुआ जब कांग्रेस नेता अशोकनगर में आयोजित न्याय सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी, जिस पर कांग्रेस विधायक भड़क गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ से तराना विधायक ने कहा कि- “लो मार दो मेरे सीने पर गोली.” यही नहीं उन्होंने पुलिस को बीजेपी का एजेंटभी बता दिया।

कार्यक्रम के लिए पुरानी कृषि उपज मंडी को सभा स्थल बनाया गया है, जहां हजारों कार्यकर्ता जुटे हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस आंदोलन में 12 से 15 हजार लोग शामिल हुए। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंडी के तीन में से दो गेट बंद कर दिए गए हैं, केवल एक गेट से आवाजाही की अनुमति दी गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है और जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग हो रही है।

10:00am

जीतू पटवारी का सरकार पर बड़ा हमला

https://twitter.com/jitupatwari/status/1942487668790817002

सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा हम विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं, जनता की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन हमारी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा सीएम का ओबीसी आरक्षण पर बयान गलत है। सरकार एमपी में ओबीसी युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। अगर नियमों में सुधार की जरूरत है तो करें, लेकिन कोर्ट में वकील खड़ा कर आरक्षण लागू न करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

FIR पर बोले जीतू पटवारी

एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जिस मामले में एफआईआर हुई है, उसमें पीड़ित ने कई जगह शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब पीड़ित की बात नहीं सुनी गई, तो वह मुझसे मिलने ओरछा तक आया। मैंने सिर्फ इतना कहा कि कलेक्टर को सत्ता का तोता नहीं बनना चाहिए। अगर आप गलत बात करेंगे तो हिसाब होगा। हमारी सरकार 1208 दिन में बनेगी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन, गिरफ्तारी के लिए तैयार

पटवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने जिन नियमों के तहत अनुमति ली है, उसी के अनुरूप प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर सरकार हमें जेल में डालना चाहती है, तो हम गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। यह लड़ाई जनता के हक की है और हम पीछे नहीं हटेंगे।

प्रशासन सतर्क, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

प्रशासन की सतर्कता और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कांग्रेस का 'न्याय सत्याग्रह' शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस इसे जनता की लड़ाई और सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज बता रही है।

ये भी पढ़ें : Clothes Drying Tips: बारिश में नहीं सूख रहे गीले कपड़े? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, नहीं पड़ेगी धूप की जरूरत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article