Asha Bhosle: अपनी जादुई आवाज के अलावा इन वजहों से भी मशहूर हैं आशा ताई, जीवन के 91 साल किए पूरे

Happy Birthday Asha Bhosle: मशहूर सिंगर और लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले आज 91 साल की हो गई हैं। उन्होंन 7 दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज किया।

ASHA BHOSLE

Happy Birthday Asha Bhosle: मशहूर सिंगर और लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले (Happy Birthday Asha Bhosle) आज 91 साल की हो गई हैं। वे भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं जो, हर किसी के दिल में बस गया है।

आशा भोसले को फैंस आशा ताई कह कर पुकारते हैं। उन्होंने लगभग 7 दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज किया है। आशा ताई ने अपने करियर में कई तरह के गाने गाए हैं।

ASHA BHOSLE

8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के संगली में जन्मी आशा भोसले (Happy Birthday Asha Bhosle) छोटी सी उम्र से ही गाने की शौकीन थीं। आशा ताई को अपना करियर बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ी।

हर कोई आशा ताई को एक मशहूर गायिक के नाम से जानता है, लेकिन गाना गाने के अलावा कुछ और भी है, जो उन्हें बहुत पसंद है।

आशा कुकिंग में रखती हैं रुचि

बहुत सारे लोग केवल यह जानते हैं कि आशा भोसले केवल एक गायिका हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एक अच्छी गायिका होने के अलावा वे बहुत अच्छी कुक भी हैं।

उन्होंने एक बार खुद पत्रकार को इंटरव्यू में कहा था कि अगर वे गायिका न बन पातीं तो एक अच्छी कुक बनकर ढेर सारा पैसा कमा सकती थी।

दुनियाभर में चला रहीं रेस्टोरेंट चेन

आशा भोसले रेस्टोरेंट बिजनेस में भी माहिर हैं। भारत के अलावा दूसरे देशों में उनके रेस्टोरेंट हैं। उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीयों या भारतीय व्यंजन पसंद करने वालों के लिए रेस्टोरेंट चेन शुरू की थी। उन्होंने दुबई, कुवैत, यूके और बर्मिंघम में अपने रेस्टोरेंट शुरू किए थे, जिनके नाम 'आशा' हैं।

आशा के हाथ का ‘कढाई गोस्त’ है मशहूर

आशा घोसले के घर कई कलाकार जाते थे और उनके हाथों से बने ‘कढाई गोस्त’ और ‘बिरयानी’ को खाना पसंद करते थे। बॉलीवुड के ‘कपूर’ खानदान में आशा भोसले की ‘पाया करी’, ‘गोझन फिश करी’ और ‘दाल’ बहुत फेमस थी।

लता मंगेशकर की आवाज में गा सकती हैं आशा

आशा भोसले एक अच्छी गायिका, कुक के अलावा एक बहुत अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। वे अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर और गुनाम अली की आवाज में भी गा सकती हैं।

16 साल की उम्र में की पहली शादी

ASHA BHOSLE

आशा भोसले (Happy Birthday Asha Bhosle) ने पहली शादी 16 साल की उम्र में की थी। उन्हें अपने पर्सनल सेक्रेटरी गणपतराव रॉय से प्यार हो गया था, लेकिन इस शादी के लिए घरवाले तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। उस वक्त गणपतराव की उम्र 31 साल थी।

गर्भवती अवस्था में छोड़ा ससुराल

आशा भोसले (Happy Birthday Asha Bhosle) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि गणपतराव के परिवार ने उन्हें कभी भी अपनाया नहीं था और हर रोज उनके साथ मारपीट की कोशिश होती थी।

ASHA BHOSLE

एक दिन गणपतराव ने उन्हें घर से निकाल दिया था। उस वक्त वे प्रेग्नेंट थीं। ससुराल से निकाले जाने के बाद वो अपने दो बच्चों हेमंत और वर्षा के साथ वापस अपने मायके चली गई थीं।

47 की उम्र में की दूसरी शादी

आशा भोसले (Happy Birthday Asha Bhosle) ने 47 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। उन्होंने मशहूर सिंगर आर.डी बर्मन उर्फ पंचम दा से दूसरी शादी की थी। कपल की पहली मुलाकात रिकॉर्डिंग स्टूडियो में 1956 में हुई थी। आशा और पंचम दा ने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए, लेकिन दोनों को शादी के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था।

ASHA BHOSLE

पंचम दा आशा से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकीमां को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। पंचम दा अपनी मां के खिलाफ नहीं गए और लंबे इंतजार के बाद उन्होंने आशा भोसले से शादी की थी। हालांकि, शादी के 14 साल बाद आरडी बर्मन का निधन हो गया।

आशा भोसले के सुपरहिट सॉन्ग्स

आशा भोसले (Happy Birthday Asha Bhosle) हिंदी, बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल और गुजराती भाषाओं में 12 हजार के आस-पास गाने गा चुकी हैं। इनमें 'ले गई ले गई', 'ओ हसीना जुल्फों वाली', झुमका गिरा से लेकर कई गाने शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Shweta Tiwari: खुले बाल, पिंक शर्ट में श्वेता तिवारी ने शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, बेडरूम में दिए कई पोज, देखें तस्वीरें!

Aashiqui 3: क्या नहीं बनेगी आशिकी 3? टी-सीरीज अब नहीं कर सकेगा आशिकी टाइटल का इस्तेमाल, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article