गर्मी आते ही मच्छर न सिर्फ परेशान करते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी फैलाते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ आसान और कारगर घरेलू उपाय, जो मच्छरों को घर से दूर भगाने में मदद करेंगे। संतरे के सूखे छिलकों को जलते कोयले पर डालें और कमरे में धुआं फैलाएं। 5 मिनट में मच्छर भाग जाएंगे और आपको चैन की नींद मिलेगी। लहसुन को पानी में उबालकर उस पानी को स्प्रे बॉटल में भर लें और घर के कोनों में छिड़कें। इसकी तीखी गंध मच्छरों को भागने पर मजबूर कर देती है। कपूर जलाने से मच्छर तो भागते ही हैं, साथ ही यह घर की हवा को भी शुद्ध करता है। हर रात सोने से पहले कमरे में कपूर जलाएं। एक नींबू को बीच से काटें और उसमें कुछ लौंग गाड़ दें। इसे कमरे में रखें, इससे मच्छर दूर रहेंगे। यह एक असरदार और खुशबूदार तरीका है। इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं।