/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/ak.jpeg)
लखनऊ। (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी में एक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं। इसके अलावा सिंह ने सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व नौकरशाह ए के शर्मा सदस्य विधान परिषद (मऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अर्चना मिश्रा (लखनऊ) एवं अमित वाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।गौरतलब है कि ए के शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और उन्होंने लंबे समय तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कार्य किया है।
18 साल से मोदी के भरोसेमंद
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया। माना जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शर्मा को संगठन में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। ऐसी अटकलें तेज थीं कि शर्मा को प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन भाजपा में 'एक व्यक्ति-एक पद' के सिद्धांत के चलते इन अटकलों पर भी विराम लग गया है। सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
महामारी के दौरान वाराणसी समेत कई जिलों में काम किया
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को भाजपा युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सदस्य (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।
टाटा नैनो को गुजरात लाने में अहम भूमिका
अरविंद शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 11 अप्रैल 1962 को हुआ। 1988 बैच के गुजरात कैडर के IAS शर्मा ने पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से मास्टर्स किया। टाटा नैनो को गुजरात लाने, राज्य में निवेश और वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजनों में इनकी भूमिका अहम रही।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us