Arvind Kejriwal: भाजपा कचरे के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश न करे

Arvind Kejriwal: भाजपा कचरे के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश न करे

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नगर में कचरे के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार छठ पूजा से पहले यमुना नदी में झाग हटाने के लिए जहरीले रसायनों का छिड़काव कर रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने छठ पूजा से पहले यमुना नदी से झाग हटाने के लिए जहरीले रसायन का छिड़काव करने का दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली वालों ने हमें यमुना की सफ़ाई के लिए पांच साल दिए हैं। दिल्ली नगर निगम का चुनाव दिल्ली की सफ़ाई और कूड़े का चुनाव है। भाजपा वाले मुद्दा ना भटकायें। अपने 15 वर्षों का हिसाब दें।’’ पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि आप प्रमुख का गाजीपुर ढलाव घर का दौरा नदी में प्रदूषण के मुद्दे से ध्यान भटकाने की एक चाल है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article