Amit Palekar: अमित पालेकर होंगे गोवा चुनाव में AAP के CM उम्मीदवार

पणजीः गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सीएम उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अमित पालेकर Amit Palekar गोवा के लिए आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और भंडारी समुदाय से आते हैं।

Amit Palekar: अमित पालेकर होंगे गोवा चुनाव में AAP के CM उम्मीदवार

पणजीः गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सीएम उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अमित पालेकर Amit Palekar गोवा के लिए आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

हाल ही में आप में शामिल हुए थे पालेकर

पालेकर (46) हाल ही में आप में शामिल हुए थे और वह सेंट क्रूज़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं। अभी यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पणजी में उनके नाम की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ गोवा बदलाव चाहता है और आप को तटीय राज्य में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग दिल्ली के शासन मॉडल से प्रभावित हैं।’’ केजरीवाल ने कहा कि इस बार पार्टी ने पूरे राज्य में नए चेहरों को टिकट दिया है। पालेकर, गोवा के लिए एक नया चेहरा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ पालेकर, गोवा को अपना जीवन देने को तैयार हैं।’’ आप ने घोषणा की थी कि वह गोवा में अपने मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में भंडारी समुदाय के किसी व्यक्ति को लाएंगे। पालेकर का नाता भंडारी समुदाय से है। केजरीवाल ने इस बात से इनकार कर दिया कि गोवा में भंडारी समुदाय के एक सदस्य को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना कर ‘आप’ जातिगत राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बल्कि इसके विपरीत, हम अन्य राजनीतिक दलों द्वारा की जाने वाली जातिगत राजनीति को ठीक कर रहे हैं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article