Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- '2022 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप'

Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- ‘2022 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप’

अहमदाबाद। (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अहमदाबाद में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। आप कार्यालय के उद्धाटन से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे केजरीवाल ने कहा कि आप गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। उन्होंने कहा, ‘‘2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों में चुनाव लड़ेगी। आप, भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। गुजरात में जल्द बदलाव होगा।’’ गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password