Bhopal Congress Candidate अरुण श्रीवास्तव की नसीहत, जिसका मन कांग्रेस में नहीं लग रहा वो अभी चला जाए, कचरा खुद हवा से बाहर हो रहा

Bhopal Congress Candidate भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार अरुण श्रीवास्‍तव की बंसल न्‍यूज डिजिटल से खास बातचीत

Bhopal Congress Candidate अरुण श्रीवास्तव की नसीहत, जिसका मन कांग्रेस में नहीं लग रहा वो अभी चला जाए, कचरा खुद हवा से बाहर हो रहा

हाइलाइट्स

  • भोपाल से कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को दिया टिकट
  • पेशे से अधिवक्ता और कांग्रेस में ग्रामीण अध्यक्ष है अरुण
  • बंसल न्यूज डिजिटल से अरुण श्रीवास्तव की खास बातचीत

Bhopal Congress Candidate: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी के आलोक शर्मा के सामने कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है।

पेशे से अधिवक्ता अरुण जिला कांग्रेस में ग्रामीण अध्यक्ष भी हैं।

बंसल न्यूज डिजिटल से खास बातचीत में अरुण श्रीवास्तव (Bhopal Congress Candidate) ने कहा कि मैं चुनाव के बीच ये बात बोल रहा हूं कि जिसका मन कांग्रेस में नहीं लग रहा है। वह अभी चला जाए। उन्होंने कहा कि कचरा खुद हवा से बाहर हो रहा है।

   राम मंदिर बीजेपी के लिए राजनीतिक दृष्टिकोण

चुनाव में राम मंदिर स्थापना का कितना असर होगा? इस सवाल के जवाब में अरुण श्रीवास्तव (Bhopal Congress Candidate) ने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं।

राम हमारे लिए पूज्यनीय है, राजनीति का विषय नहीं है। बीजेपी राम मंदिर अयोध्या को राजनीति दृष्टिकोण से देखती है।

हम सनातनी दृष्टीकोण से देखते हैं। बीजेपी हमें राम से अलग नहीं कर सकती।

संबंधित खबर: MP Congress की चौथी Candidate List में 12 नाम, राजगढ़ से दिग्विजय के नाम पर मुहर, जानें कहां से किसे मिला टिकट

   सवाल पर अरुण श्रीवास्तव के जवाब

Bhopal Loksabha Congress Candidate

सवाल : कांग्रेस ने टिकट देने में क्या देर कर दी? आलोक शर्मा तो काफी पहले मैदान में उतर गए हैं।

जवाब : विधानसभा चुनाव में भी आलोक शर्मा को तीन महीने पहले टिकट मिली थी। फिर भी हार गए। कांग्रेस ने एक छोटे कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। हम विजय होंगे।

सवाल : राहुल गांधी ने कहा कि खाते फ्रीज होने से प्रचार तक के पैसे नहीं बचे। इस चुनौती को कैसे देखते हैं।

जवाब : हमार कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। पैसों का ज्यादा संबंध नहीं है। इनकी सोच गलत है। पैसे फ्रीज करने से चुनाव प्रभावित हो जाएगा। ये इनकी दूषित सोच है। मैं इसे राजनीति सोच नहीं मानता हूं।

सवाल : कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इससे चुनाव पर कितना असर पड़ेगा?

जवाब : कमरे में कचरा पड़ा रहता है तो झाड़ू लगाकर उसे बाहर करते हैं। यहां कचरा खुद ही उड़कर बाहर हो रहा है। जो बड़े नेता गए उसके बाद क्या फर्क पड़ा। मेरे हिसाब से इससे चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

सवाल : बीते पांच साल बीजेपी सांसद के कार्यकाल को कैसे देखते हैं?

जवाब : इसका जवाब देने की मुझे जरुरत नहीं है। इन पांच सालों में वर्तमान सांसद ने आमजन के लिए क्या किया। वे किस आंदोलन में दिखाई दी। हम इसी कमी को पूरा करेंगे। नेता नहीं कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे।

सवाल : जनता के बीच किन मुद्दो को लेकर जाएंगे?

जवाब : हम गरीब और मध्यम वर्ग की आवाज बनेंगे। बेरोजगारी के हाल ये हैं कि एमबीए वाला फूड डिलेवरी कर रहा है। निजीकरण का खेल ऐसा खेला जा रहा है कि सरकारी जमीने बेची जा रही है। इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

ये भी पढ़ें: MP में पहली बार 3500 Cooperative Society आई RTI Act के दायरे में, जानें कैसे खाद-बीज और उपार्जन Scam पर लगेगा अंकुश

   आलोक के सामने अरुण ही क्यों?

bhopal

बीजेपी से आलोक शर्मा को टिकट मिल चुकी है। भोपाल सीट पर ब्राह्मण वोट करीब ढ़ाई लाख से अधिक बताए जाते हैं।
ऐसे में कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव (Bhopal Congress Candidate) को टिकट देकर कायस्थ वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। भोपाल में कायस्थ वोट डेढ़ लाख से अधिक है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article