Advertisment

पाकिस्तान के लिये जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 10 जनवरी (भाषा) राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति को पाकिस्तान के लिये जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Advertisment

आरोपी की पहचान जैसलमेर के लाठी गांव निवासी सत्यनारायण पालीवाल के रूप में की गई है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था, खुफिया एजेंसियों ने एससे पूछताछ की और बाद में सीआईडी (विशेष शाखा) द्वारा अधिकारिक गोपनीय अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के सम्पर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सेना से संबंधित जानकारी साझा कर रहा था।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना से संबंधित कुछ दस्तावेज भी उसके मोबाइल फोन से बरामद किए गए है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें