Bhopal Crime News: शादी का झांसा देकर सेना का जवान युवती के साथ दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में नर्सिंग की एक छात्रा ने सेना के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि जवान शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा और बाद में शादी करने से मुकर गया। युवती के मुताबिक जवान लद्दाख में तैनात है और छुट्टी पर उससे मिलने आता था। इसी दौरान पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और बाद में शादी करने से मुकर गया। बागसेवनिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जानकारी सेना की यूनिट को भी भेज दी है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती मूलतः बालाघाट की रहने वाली है।
वह नर्सिंग की छात्रा है और निजी अस्पताल में पार्ट टाइम जॉब करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि अंकित जोजारे सेना में जवान है। अंकित भी युवती के ही गांव का है। आरोपित 11 जुलाई 2018 को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में अपनी स्नातक की अंकसूची निकलवाने भोपाल आया था। इसके बाद अंकित युवती के साथ ही उसके कमरे पर रुका। इसी दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह कई बार सेना से छुट्टी लेकर भोपाल उससे मिलने आता था। अंकित ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि अब अंकित शादी करने से मुकर गया है।
सेना को भेजी जानकारी…
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि युवती द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती ने जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी सेना की यूनिट को भी भेज दी है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। युवती भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में रहती है। वह मूलतः बालाघाट की रहने वाली है। अंकित भी उसी के गांव का रहने वाला है। दोनों के बीच काफी समय से दोस्ती थी। युवती के मुताबिक अंकित ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।